{"_id":"589dcfae4f1c1b875237beaf","slug":"pm-s-security-arrangements-divisional-commissioner-took-stock-of-the","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की सुरक्षा प्रबंधों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की सुरक्षा प्रबंधों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा की तैयारियों में जुटा प्रश्ाासन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी जोन और डीआईजी रेंज के साथ की बैठक
सुरक्षा को चप्पे-चप्पे पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 फरवरी को जिले में आगमन को लेकर प्रशासन सुरक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ है। मंडलायुक्त भुवनेश कुमार ने शुक्रवार को जिले में आकर आईजी जोन, डीआईडी रेंज, जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया और समीक्षा की।
मंडलायुक्त भुवनेश कुमार, आईजी जोन ए सतीश गणेश, डीआईजी रेंज प्रवीण कुमार ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर सभास्थल का निरीक्षण भी किया। कलक्ट्रेट सभागार में स्थानीय अधिकारियों की बैठक लेकर उन्होंने सुरक्षा के हर पहलू की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय में पूरी करें।
उन्होंने कहा कि तैयारी और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने हैलीपैड स्थल, बेरीकेडिंग व्यवस्था और सभास्थल पर सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी हासिल की। उन्होंने पार्किंग स्थल को कार्यक्रम स्थल से दूर बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्विस काटेज, एंबुलेंस की व्यवस्था, सेक्टर प्लान, सुरक्षा प्वाइंट पर फोर्स की तैनाती और सभा स्थल पर अतिरिक्त गेट का निर्माण, सभास्थल की क्षमता आदि के बारे में जिला मजिस्ट्रेट आकाशदीप से जानकारी ली।
विज्ञापन
अधिकारियों ने सभास्थल, हैलीपैड के चप्पे-चप्पे पर होने वाली सुरक्षा के मद्देनजर हर गतिविधि पर गहनता से चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से सभास्थल पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार का बैग, थैला, बीड़ी, माचिस और अन्य ज्वलनशील पदार्थ, सामग्री न लाने की सख्त हिदायत दी। सभास्थल पर आने वाले सभी लोगों से ताकीद की कि वे खाली हाथ आएं।
बैठक में डीएम आकाशदीप, एसपी मनोज कुमार झा, एसपी इंटीलिजेंस, एसपी सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मैदान एसपीजी की सुरक्षा घेरे में
लखीमपुर खीरी। राजकीय इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की जनसभा के बाद जैसे ही उनका हेलीकाप्टर उड़ा, वैसे ही प्रधानमंत्री के विशेष सुरक्षा दस्ते (एसपीजी) ने मैदान को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया। उधर दिल्ली से आए एसपीजी के डीआईजी ने भी ग्राउंड और पुलिस लाइंस में बनाए जा रहे दो हैलीपैड का जायजा लिया।
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी मैदान पर शुक्रवार को बसपा सुप्रीमो की जनसभा थी। प्रधानमंत्री की जनसभा से दो दिन पहले ही एसपीजी ने जिला मुख्यालय पर डेरा जमा लिया लिया। एसपीजी के डीआईजी एसके शर्मा ने सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट के साथ मैदान और पुलिस लाइंस में बनाए जा रहे दो हेलीपैड का निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिए। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगने वाला दूसरे जिलों का फोर्स 12 फरवरी की शाम तक पुलिस लाइंस में आ जाएगा। शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे वायुसेना के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से जनसभा और हेलीपैड का हवाई निरीक्षण किया। दस मिनट हवाई निरीक्षण करने के बाद हेलीकॉप्टर लौट गया। सीओ सिटी ने इसकी पुष्टि की है।