फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   PM's mega call center feed The details will be beneficiaries

सीएम के मेगा काल सेंटर में फीड  होगा लाभार्थियों का ब्यौरा

Tue, 06 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 06 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
PM's mega call center feed The details will be beneficiaries
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

निदेशक (समाज कल्याण) ने सभी जिलों से मांगा नया डॉटा 
पुराने डॉटा में त्रुटिया, सीडीओ के नेतृत्व मेंबनेगी टीम

 विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों तक सीधे अपनी पहुंच बनाने के लिए सरकार ने योजना पर अमल शुरू कर दिया है, जिसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में मेगा काल सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए समाजवादी पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों के मोबाइल नंबर का नए सिरे से डॉटा एकत्र किया जाएगा। निदेशक (समाज कल्याण) सुरेंद्र विक्रम ने सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजकर पुराने डॉटा में पाई गईं त्रुटियों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करने की बात कही है। 
लखीमपुर जिले में समाजवादी पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन दोनों को मिलाकर करीब 1.80 लाख लाभार्थी परिवार हैं, जिन्हें इन स्कीमों के तहत पेंशन दी जा रही है। ऐसे में शासन ने सभी लाभार्थियों को मोबाइल नंबर का डॉटा प्राप्त करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ/वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की अध्यक्षता में टीम गठित कराकर निर्धारित प्लान के मुताबिक डॉटा फीडिंग कराई जाएगी, जिसमें मोबाइल की प्राथमिकता देते हुए आधार नंबर का भी डॉटा जुटाया जाएगा। एकीकृत पेंशन पोर्टल पर उपलब्ध डॉटा की हार्ड कापी ब्लाक कार्यालयों पर ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, जो पेंशनरों के विवरण में दो कालम बनाकर मोबाइल नंबर और आधा नंबर दर्ज करेंगे। इसके बाद ब्लाक कार्यालयों पर डॉटा कलेक्ट कर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को हार्ड कापी में डॉटा जमा कराया जाएगा। फिर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में लाभार्थी के विवरण में मोबाइल और आधार नंबर की फीडिंग की जाएगी, जिसके बाद डॉटा को पेंशन पोर्टल पर 15 सितंबर 2016 तक अपलोड किया जाना है। इस कार्य को पूरा करने के लिए समाज कल्याण विभाग के समक्ष नौ दिन चुनौतीपूर्ण समय है। 
विज्ञापन

--
आदेश मिला है, जिसका अनुपालन कराने के लिए डीपीआरओ और डीडीओ से संपर्क कर ब्लाकों को पत्र जारी किया जाएगा। तय समय सीमा में कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed