{"_id":"5eda84b28ebc3e90984dc1fd","slug":"pleasure-on-farmers-faces-due-to-rain-lakhimpur-news-bly408249633","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से किसानों के चेहरों पर छाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से किसानों के चेहरों पर छाई खुशी
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ/ ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। जून की भीषण गर्मी और तपती दोपहरी में झुलस रही फसलों और गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को बारिश से काफी राहत मिली है। जिला कृषि अधिकारी (डीएओ) सत्येंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि गन्ने के लिए बारिश अत्यंत लाभप्रद है। किसानों को सलाह है कि गन्ने की फसल में यूरिया का छिड़काव अभी कर लें ताकि फसल की बढ़वार अच्छी हो सके। इससे गन्ने में एक सिंचाई की बचत हो सकेगी, जो किसान धान की नर्सरी डाल चुके हैं उनको नर्सरी में पानी लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और जिन किसानों ने अभी नर्सरी नहीं डाली है। उनको नर्सरी के लिए खेत की तैयारी में सहायता मिलेगी। यह बारिश फलों जैसे आम, लीची, केला, अमरूद के लिए भी लाभप्रद है।
.......
कुशाही निवासी किसान रजनीश राजपूत ने बताया कि बारिश सोना साबित हुई है। इससे गन्ने की फसल को काफी फायदा हुआ है। तमाम किसान सिंचाई से बच गए हैं।
---------
बेलरायां के किसान समर प्रताप सिंह का कहना है इस बारिश से सबसे अधिक गन्ने की फसल को लाभ मिला है। पर्याप्त सिंचाई हो गई है। धान की रोपाई की तैयारी शुरू हो गई है।
------------------
बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत ग्रंट डाटपुर के ग्राम भीखपुर निवासी सियाराम कश्यप ने बताया कि इस वर्षा से गन्ने की फसल को बहुत लाभ हुआ है। साथ ही भीषण गर्मी से भी राहत मिली है।
विज्ञापन
----------------
उमरिया निवासी हर्षित सिंह का कहना है इस समय बारिश की जरूरत थी। भले ही शुक्रवार को हल्की बारिश हुई है फिर भी फसलों को काफी लाभ मिला है। खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी थीं, वर्षा वरदान साबित हुई है।
------------
खंदनी के नोखेलाल वर्मा कहते हैं कि दो दिन से हो रही वर्षा से ज्वार, बाजरा, उर्द, मूंग की फसल को तो लाभ पहुंचा है, लेकिन गुड़ाई न हो पाने से गन्ने में घास उग आई है, जिससे बढ़वार रुक जाने की संभावना हो गई है।
---------------
गोविंदापुर के रविंद्र वर्मा का कहना है कि वर्षा से खेतों में खड़ी फसलों को लाभ पहुंचा है, लेकिन धान की पौध तैयार न हो पाने से अभी रोपाई शुरू नहीं हो पाई है। बारिश यदि ऐसे ही होती रही तो जून के अंतिम सप्ताह तक रोपाई शुरू हो पाएगी।
--------------
रजागंज निवासी किसान चंद्रिका प्रसाद वर्मा का कहना है कि गन्ना, साठा धान के किसानों को इस वर्षा से लाभ हुआ है। वहीं गांव के गलियारों में कीचड़ भर जाने से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
--------------------
अमीरनगर क्षेत्र के ग्राम परसपुर निवासी राजपाल सिंह यादव का कहना है कई दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। किसानों को बारिश का इंतजार था। बारिश से गन्ना, मूंगफली, केला, धान की फसलों लाभ मिला है।
---------------
कुकरा के शालकिन अंसारी का कहना है कि वर्षा से गन्ने के खेतों में उगी घास को बढ़ावा मिला है। वर्षा से गन्ने की जुताई और गुड़ाई में किसानों को दिक्कत होगी। बारिश से सब्जी की बढ़वार भी रुक गई है।
-------------------
अलीगंज के शिवप्रसाद वर्मा ने बताया कि इस बरसात से साठा धान और गन्ने को विशेष लाभ हुआ है। साथ ही सब्जियों को भी लाभ पहुंचा है। झुलसती गर्मी से भी राहत मिली है। हालांकि गांव में मानसून से पूर्व जो छप्पर छानी के काम होने से उनमें नुकसान हुआ है।