{"_id":"64c5605a82a42c2b170400b4","slug":"playing-with-snake-proved-costly-death-occurred-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-2733-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सांप के साथ खिलवाड़ पड़ा महंगा, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सांप के साथ खिलवाड़ पड़ा महंगा, हुई मौत
विज्ञापन
बिजुआ। थाना भीरा क्षेत्र में ग्राम मुडिया हेमसिंह में एक आदमी को जहरीले सांप के साथ खिलवाड़ करना महंगा पड़ गया।
मुडिया हेमसिंह निवासी लालजी (50) अक्सर गांवों में जहरीले सांप पकड़ कर घर ले आता था। कई सांप घर में बंद कर रखे थे। सांपों के साथ पूरे गांव में घूमता रहता था। शुक्रवार की शाम को भी एक जहरीला सांप पकड़कर घर ले आया और गले में डालकर उसका प्रदर्शन करने लगा। इस दौरान सांप ने लालजी को डस लिया। काफी देर तक लालजी लोगों के सामने तमाशा करता रहा।
जब जहर के असर से चक्कर आने लगा तो सांप को झोले में बंद कर दिया। परिजन लालजी को लेकर बिजुआ अस्पताल ले गए। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा है। संवाद