फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pipariya Kaptan to Sundarpur road will be widened with an expenditure of Rs 29 crore

Lakhimpur Kheri News: पिपरिया कप्तान से सुंदरपुर मार्ग का 29 करोड़ से होगा चौड़ीकरण

Mon, 06 Oct 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 06 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Pipariya Kaptan to Sundarpur road will be widened with an expenditure of Rs 29 crore
पड़सर गांव के पास बने इस मार्ग का होगा चौड़ीकरण। संवाद
मोहम्मदी। पिपरिया कप्तान से वाया सुंदरपुर 15.5 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। पीडब्ल्यूडी इस सड़क को 29 करोड़ की लागत से बनवाएगी। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस सड़क के चौड़ी होने से आसपास के मूड़ा निजाम, शिवपुरी, मुकुंदपुर, परवरिश नगर, दुल्हापुर, मौठीखेड़ा, गंगापुर इटौआ, देवलरिया, लौकीखेड़ा, बंजरिया गंगापुर, पड़री, हिम्मतपुर, उमरपुर, कहमरिया, मूड़ा गालिब, रायपुर, सहिजनिया, मन्नापुर, मुकदापुर आदि गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। चौड़ीकरण से मोहम्मदी से खुटार, सुंदर अयोध्यापुर, ममरी, गोला, शाहजहांपुर हाईवे तक आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

मोहम्मदी के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्षों से इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए प्रयास किए जा रहे थे। इसी मार्ग के रेहिया से मझिगवां तक 14.5 किमी हिस्से पर पहले से चौड़ीकरण कार्य जारी है। परियोजना पूर्ण होने पर कुल 30 किमी सड़क का चौड़ीकरण पूरा हो जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed