फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pickup driver, helper dies after being crushed by a container in Basti

बस्ती में कंटेनर से कुचलकर पिकप चालक की मौत

Mon, 22 Aug 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Pickup driver, helper dies after being crushed by a container in Basti
अलीगंज। बस्ती जिले में शनिवार की सुबह हुए सड़क हादसे में कोतवाली क्षेत्र के गांव बांसी निवासी पिकअप चालक रविंद्र की मौत हो गई है।
विज्ञापन

बांसी गांव निवासी भीमसेन का 32 वर्षीय पुत्र रविंद्र कुमार लखनऊ में रहकर एक कंपनी में पिकअप चालक था। शनिवार की सुबह लखनऊ से बस्ती जाते समय रास्ते में कंटेनर की टक्कर से रविंद्र और उसके हेल्पर की कुचलकर मौत हो गई।

लखनऊ के रुचिखंड आशियाना निवासी पिकअप स्वामी विनोद कुमार पांडे ने बस्ती के थाना छावनी में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि 20 अगस्त की सुबह चालक रविंद्र कुमार पिकअप लेकर लखनऊ से बस्ती जा रहा था। जिला बस्ती के निकट छावनी बाजार के आगे रेडवेल के पास पिकअप खराब हो गई। उसे रविंदर और हेल्पर बना रहे थे। तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर बांसी गांव आए। रविवार को परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक रविंद्र कुमार तीन भाई, एक बहन थे। वह अपने पीछे पत्नी सुनीता और एक पुत्र, एक पुत्री छोड़ गया है। उधर, हेल्पर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed