{"_id":"c1acb84e876b8397213aabe8c9339c75","slug":"pick-from-a-tire-blowout-fired-driver-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से पिकअप पलटी, चालक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से पिकअप पलटी, चालक जख्मी
निघासन।
Updated Mon, 20 Apr 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के घोसियाने के पास टायर फटने से पिकअप असंतुलित होकर एक गहरे
गड्ढे में गिर गई, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को
सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला
अस्पताल रेफर कर दिया।
सिंगाही के मोहल्ला भिड़ौरा निवासी मोतीलाल रविवार को पिकअप में गेहूं भरकर बेचने लखीमपुर जा रहा था। रास्ते में घोसियाने के पास अचानक पिकअप के आगे के दोनों टायर फट गए औैर असंतुलित होकर वह सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई। पिकअप में भरा गेहूं भी बोरे फटने से बिखर गया। चालक मोतीलाल के पैर टूट गए। किसी तरह से राहगीरों ने चालक को पिकअप से बाहर निकाला। रविवार देर रात ग्रामीणों की मदद से पिकअप गड्ढे से बाहर निकाली जा सकी।