Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The chairs of the responsible people are empty at the centers, the fair of paddy purchase is going on at the commission agents

Lakhimpur Kheri News: केंद्रों पर जिम्मेदारों की कुर्सियां खाली, आढ़तों पर धान खरीद का मेला

Sun, 01 Nov 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The chairs of the responsible people are empty at the centers, the fair of paddy purchase is going on at the commission agents
किसान प्रमोद कुमार
लखीमपुर खीरी। सरकारी धान खरीद केंद्रों पर किसान तौल का इंतजार कर रहे हैं, जबकि निजी आढ़तों पर खरीद का मेला लगा है। कहीं जिम्मेदारों की कुर्सियां खाली हैं तो कहीं इक्का-दुक्का किसान पहुंच रहे हैं। इसके उलट निजी आढ़तों पर 2.07 लाख क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। सरकारी केंद्रों की सुस्ती के बीच किसानों को समर्थन मूल्य से 400 से 500 रुपये कम पर धान बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में 12 अक्तूबर से 160 केंद्रों पर खरीद शुरू हुई थी। 20 दिन बाद भी 110 केंद्रों पर खाता नहीं खुला। सिर्फ 50 केंद्रों पर सात हजार क्विंटल खरीद हुई। शनिवार को पड़ताल में ज्यादातर केंद्रों पर प्रभारी और कर्मचारी नदारद मिले। एफसीआई केंद्र पर कर्मचारी ने बताया कि साहब कहीं गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, कोऑपरेटिव केंद्रों के प्रभारी हड़ताल पर थे। मंडी परिसर के एफसीआई केंद्र पर एक किसान धान लेकर पहुंचा था। दूसरे एजेंसी केंद्र पर कोई किसान नहीं था। खाद्य विभाग के केंद्र पर भी कर्मचारी नहीं मिले।
विज्ञापन

जिले को इस बार दो लाख 45 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य मिला है। कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2441 और ग्रेड-ए का 2461 रुपये प्रति क्विंटल है। खरीद 15 फरवरी तक होनी है। बारिश से धान में नमी अधिक होने के कारण शुरुआती दिनों में खरीद प्रभावित हुई। अधिकारियों का दावा है कि तय समय में लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
आढ़तों पर 2.07 लाख क्विंटल खरीद
नकद भुगतान की उम्मीद में किसान सरकारी केंद्रों के बजाय निजी आढ़तों पर धान बेच रहे हैं। यहां उन्हें समर्थन मूल्य से 400 से 500 रुपये प्रति क्विंटल कम मिल रहे हैं। इसका फायदा आढ़तियों और राइस मिलर्स को हो रहा है। राजापुर मंडी में आढ़तिये ऊंचे दाम से बोली शुरू कर धीरे-धीरे कम करते हैं। इस उल्टी बोली से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। केंद्रों पर किसानों के बैठने और पेयजल की व्यवस्था भी नहीं मिली। दूरदराज से आने वाले किसानों को पानी खरीदकर पीना पड़ता है।
-----------------
गोला मंडी के 43 केंद्रों में 11 पर खरीद
गोला मंडी समिति के 43 केंद्रों में आरएफसी के 11 केंद्रों पर 774 क्विंटल खरीद हुई है। अन्य एजेंसियों के केंद्रों पर खरीद शून्य है। यहां आरएफसी के 11, भारतीय खाद्य निगम के दो, पीसीएफ के नौ, पीसीयू के आठ और यूपीएसएस के 13 केंद्र हैं। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि जियो ट्रैकिंग से सत्यापन में दिक्कत आ रही है। खरीद धीमी है, लेकिन धान सुरक्षित है। मंडी के नीलामी चबूतरों पर लगी टिन शेड जर्जर है। बरसात में उपज भीगने की आशंका है। मंडी समिति के सचिव रामलखन ने बताया कि टिन शेड बदलवाने का प्रस्ताव मंडी परिषद को भेजा गया है।
--------------
मंडी परिसर के 29 केंद्रों पर भी सुस्ती
मंडी परिसर में आरएफसी के 11, कोऑपरेटिव के 17 और एफसीआई का एक केंद्र है। पड़ताल में एफसीआई केंद्र पर एक किसान धान लेकर पहुंचा था। दूसरे एजेंसी केंद्र पर कोई किसान नहीं मिला। कोऑपरेटिव में हड़ताल के चलते खरीद बंद थी। खाद्य विभाग के केंद्र पर भी कर्मचारी नहीं मिले। केंद्र तारों से ढका दिखाई दिया।
-----------

मंडी स्थित एफसीआई केंद्र पर आधे घंटे से खड़ा हूं। धान सुखाकर लाया, लेकिन कोई अधिकारी-कर्मचारी नहीं मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि केंद्र प्रभारी कहीं गए हैं।

-प्रमोद कुमार, जमकोहना
---------

एफसीआई केंद्र पर करीब 25 क्विंटल धान लेकर आया हूं। अभी नमी की जांच तक नहीं हुई। पता नहीं धान कब तुलेगा।
-विशाल कुमार, लखीमपुर

--------------------मौसम खराब होने के कारण कुछ दिनों तक किसान केंद्रों पर नहीं पहुंचे। केंद्र प्रभारी और कर्मचारी भी कुछ समय के लिए इधर-उधर गए होंगे। किसानों के पहुंचने पर धान की खरीद की गई। -नमन पांडेय, डिप्टी आरएमओ

किसान प्रमोद कुमार

किसान प्रमोद कुमार

किसान प्रमोद कुमार

किसान प्रमोद कुमार

किसान प्रमोद कुमार

किसान प्रमोद कुमार

किसान प्रमोद कुमार

किसान प्रमोद कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed