{"_id":"6a0f4ce03a4f6c62d1054eef","slug":"phoolbehad-won-the-baba-deep-singh-cricket-tournament-title-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-175672-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फूलबेहड़ ने जीता बाबा दीप सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फूलबेहड़ ने जीता बाबा दीप सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
Thu, 21 May 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 21 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
फाइनल ट्राॅफी लेते हुए फूलबेहड़ के कप्तान सनी ढिल्लो। संवाद।
फरधान। गांव ऐंठापुर में चल रहे बाबा दीप सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-1 का फाइनल मैच फूलबेहड़ की टीम ने पांच विकेट से जीतकर खिताब अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच जावेद और मैन ऑफ द सीरीज लंबू उर्फ अहमद को चुना गया।
फाइनल मुकाबला फरधान और फूलबेहड़ की टीमों के बीच खेला गया। फरधान टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम की शुरुआत खराब रही। फूलबेहड़ के गेंदबाज जावेद ने दूसरे ओवर में ही ओपनर अमितेश सिंह भदौरिया को आउट कर दिया। इसके बाद फरधान का कोई बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सका।
फरधान की ओर से छोटू और नसीर ने 21-21 रन बनाए। पूरी टीम 16वें ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई। फूलबेहड़ की ओर से जावेद ने चार विकेट लिए, जबकि आमिर, अजीत और बलजीत ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
109 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फूलबेहड़ की टीम ने 13वें ओवर में पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। फरधान की ओर से छोटू ने चार और मनप्रीत सिंह ने एक विकेट लिया।
बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जावेद को मैन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए लंबू उर्फ अहमद को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया। विजेता फूलबेहड़ और उपविजेता फरधान टीम को ट्रॉफी व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
मैच में अंपायरिंग सुखविंदर सिंह और अर्जेंट सिंह रंधावा ने की, जबकि कमेंट्री गुरजैंट सिंह और डीएस सिंह ने की। मुख्य अतिथि बाबा बाज सिंह हडेला और सूबा सिंह हडेला ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस दौरान कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह, मजिंदर सिंह, अर्जिंदर सिंह, सुखवंत सिंह, गुरबाज सिंह, सुखदेव सिंह, दिलबाग सिंह, पिंटू शुक्ला, शरद सिंह समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।