{"_id":"97a76a0766fd8bdbd37da2ca9a0ffcb0","slug":"phase-nomination-on-september-28-29-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में 28-29 सितंबर को नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में 28-29 सितंबर को नामांकन
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 21 Sep 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर होने वाले पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसे लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
आयोग से जारी निर्देश के मुताबिक जिले में चार चरणों के अंतर्गत पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए चार ब्लाकों मोहम्मदी, पसगवां, मितौली और बेहजम में 28-29 सितंबर को नामांकन होगा। वहीं 30 सितंबर से एक अक्तूबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। तीन अक्तूबर को उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। वहीं तीन अक्तूबर को दोपहर तीन बजे से कार्य अवधि तक चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि पहले चरण में नौ अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान और एक नवंबर को मतगणना की जाएगी।
दूसरे चरण में ब्लाक बांकेगंज, बिजुआ, कुंभी और फूलबेहड़ में एक से तीन अक्तूबर तक नामांकन कराया जाएगा। वहीं चार अक्तूबर से पांच अक्तूबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। छह अक्तूबर को उम्मीदवार नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। उसी दिन चुनाव चिह्न आवंटन, 13 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। जबकि एक नवंबर को मतगणना होगी। तीसरे चरण में धौरहरा, ईसानगर, नकहा और लखीमपुर में छह और सात अक्तूबर को नामांकन, आठ और नौ अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच, 10 अक्तूबर को पर्चा वापसी, इसी दिन चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। 17 अक्तूबर को इन ब्लाकों में मतदान होगा और एक नवंबर को मतगणना होगी। चौथे चरण में ब्लाक पलिया, निघासन और रमियाबेंहड़ में नौ और 10 अक्तूबर को नामांकन, 14 और 15 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच, 16 अक्तूबर को नाम वापसी, इसी दािन चुनाव चिह्नों का आवंटन और 29 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। जबकि एक नवंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
000000000000000000000000000000
अधिसूचना के साथ ही गांवों मेें बजा चुनावी बिगुल
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही गांवों में चुनावी बिगुल बज गया है। संभावित प्रत्याशियों ने वोटो के लिए गांव की गलियां छाननी शुरू कर दी है, वहीं रात के समय गांवों में अब चौपालों का दौर भी शुरू हो गया है। वहीं दूसरी ओर प्रत्याशियों ने चुनाव चिह्न आवंटित न होने के बावजूद सिर्फ अपने नाम वाले पर्चे ही छपवाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि कई उम्मीदवारों का यह भी कहना है कि चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद पंचायत चुनाव में और भी तेजी आएगी।
--
--
ऐनमौके पर चार एडीओ पंचायत रिवर्ट
क्रासर....
ग्राम पंचायतों में सेक्रेटरी बनाए गए, ब्लाकों में नए एडीओ की तैनाती का इंतजार
चुनाव में ब्लाकों में एडीओ पंचायत के कंधों पर होती है महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर होने वाले चुनाव से ठीक पहले जिले के चार ब्लाकों के एडीओ पंचायत रिवर्ट कर दिए गए हैं। शासन के निर्देश के बाद उन्हें नियमानुसार पंचायत सेक्रेटरी बना दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक रिवर्ट किए गए चारों एडीओ पंचायत ने इस पद पर ज्वाइन भी कर लिया है। हालांकि अभी संबंधित ब्लाकों में प्रशासन की ओर से प्रभारी एडीओ पंचायत की तैनाती नहीं की गई है।
डीपीआरओ सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि रिवर्ट किए गए एडीओ पंचायत में निघासन ब्लाक के गोवर्धन प्रसार राना, धौरहरा ब्लाक के रामलाल राना, पसगवां ब्लाक के जवाहर लाल राना और बांकेगंज ब्लाक के रामऔतार राना शामिल हैं। इनके रिवर्ट होने से चुनाव से ठीक पहले चारों ब्लाकों के एडीओ पंचायत की कुर्सी खाली हो गई है। अभी इन ब्लाकों में नए एडीओ पंचायत की तैनाती नहीं की गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक नए एडीओ की तैनाती शासन से की जाएगी। लेकिन अधिसूचना लागू होने के बाद अब नए एडीओ पंचायत की तैनाती खटाई में पड़ गई है। सूत्रों का कहना है कि ऐनमौके पर चार ब्लाकों के एडीओ पंचायत के रिवर्ट होने और जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत पद पर होने वाले चुनाव के मद्देनजर ब्लाकों पर प्रभारी एडीओ पंचायत की तैनाती को अभी प्रशासन की झंडी नहीं मिली है। डीपीआरओ ने बताया कि संबंधित ब्लाकों पर प्रभारी एडीओ पंचायत की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही तैनाती कर दी जाएगी।