{"_id":"6761b6474d43b24a3a094670","slug":"pharmacists-hurt-by-non-fulfillment-of-demands-will-protest-from-december-20-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-135275-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मांगें पूरी न होने से आहत फार्मासिस्ट 20 दिसंबर से करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मांगें पूरी न होने से आहत फार्मासिस्ट 20 दिसंबर से करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
ओयल। फार्मासिस्ट संवर्ग की मांगें पूरी न होने से डिप्लोमा फार्मासिस्टों में रोष है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने 20 दिसंबर से आंदोलन की चेतावनी दी है।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंत्री अनिल ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत फार्मासिस्ट संवर्ग की लंबित मांगों व शासन एवं महानिदेशालय के उपेक्षात्मक रवैये के कारण डिप्लोमा फार्मासिस्ट आक्रोशित हैं।
प्रदेश कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि पूरे प्रदेश के फार्मासिस्ट संवर्ग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मांगों की पूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए 20 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सक्षम अधिकारी को सौंपेंगे। 22 से 25 दिसंबर को प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसदों और विधायकों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद तीन जनवरी को मंडल मुख्यालयों पर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा जाएगा। 31 जनवरी को प्रदेश भर के फार्मासिस्ट संवर्ग के अधिकारी व कर्मचारी महानिदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। संवाद