{"_id":"61b50359f6c1ba43c66f9877","slug":"pharmacist-warned-to-boycott-work-lakhimpur-news-bly4689550103","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट की चेतावनी, 17 से पूर्ण रूप से होगा कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट की चेतावनी, 17 से पूर्ण रूप से होगा कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले स्वास्थ्य महकमे के फार्मासिस्ट का दो घंटे का कार्य बहिष्कार निरंतर जारी है। जिला एव महिला अस्पताल के फार्मासिस्ट ने सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार कर 20 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
जिला अस्पताल के दवा वितरण काउंटर में इकट्ठा हुए फार्मासिस्ट ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद दस बजे तक दो घंटे कार्य बहिष्कार रखा। डीपीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा, मंत्री डॉ. अनिल कुमार, संप्रेक्षक डॉ. प्रसून श्रीवास्तव, सहदेव सचान, डॉ. आरपी मौर्या, डॉ. धर्मेंद्र मौर्या, डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. सीपी पांडेय, डॉ. सरिता गुप्ता, डॉ. इंद्र कुमार अवस्थी आदि ने बीस सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। जिला मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि 16 दिसंबर तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार और उसके बाद 17 से पूर्ण कार्य बहिष्कार होगा। मांग पत्र पर संज्ञान न लिए जाने पर 20 दिसंबर से पोस्टमार्टम और इमर्जेंसी सेवाएं बाधित कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी।
ये है मांग
फार्मासिस्ट का पदनाम फार्मेसी अधिकारी किया जाय।
विशेष कार्य अधिकारी का पदनाम सहायक निदेशक फार्मेसी करना।
प्रारंभिक वेतन पीबी-3 ग्रेड वेतन 4600 किया जाय।
उच्च पदों पर वेतन मान संशोधित किया जाय।
ट्रॉमा सेंटर, ड्रग वेयर हाउस एवं उप केंद्रों पर पदों का सृजन हो।
चार्ज अलाउंस 75 रुपए से 750 किया जाय।
पोस्टमार्टम भत्ता 100 रुपये किया जाय।
सीएचओ की न्यूनतम योग्यता डी फार्म व बी फार्म रखी जाए।
राजकीय व्यय पर सेवारत फार्मासिस्ट को बी फार्म कराया जाय।