फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Petrol and diesel shortages continue, with many pumps locked due to stock shortages.

Lakhimpur Kheri News: पेट्रोल-डीजल की अफरातफरी, स्टॉक खत्म होने से कई पंप पर लटके ताले

Sat, 28 Mar 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 28 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel shortages continue, with many pumps locked due to stock shortages.
संकटा देवी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में पिछले तीन दिनों से पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। निघासन, गोला, ढखेरवा और पलिया क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने के कारण ताले लटके रहे। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, अधिकांश पंपों पर ईंधन की आपूर्ति जारी रही।
विज्ञापन

तेल की कमी की खबर फैलते ही लोग पेट्रोल पंपों पर उमड़ रहे हैं। इस दौरान वाहनों की टंकियां फुल कराने की होड़ लग गई। हालात ऐसे बने कि कई पंपों पर दिनभर और देर रात तक लंबी कतारें लगी रहीं। बढ़ती मांग के चलते पेट्रोल पंप संचालकों ने भी लिमिट तय कर दी है। बाइक में 200 रुपये और कार में 1000 रुपये तक ही तेल देने का नियम लागू किया गया है। हालांकि, प्रशासन लगातार यह दावा करता रहा कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि जिले के 285 पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराएं नहीं और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को शहर के संकटा देवी चौराहा, रेलवे स्टेशन और रोडवेज के पास स्थित पंपों पर सामान्य भीड़ रही, जबकि खीरी मार्ग पर स्थित पंप पर अधिक भीड़ देखी गई।
--------------
इन जगहों पर खुले रहे पेट्रोल पंप
अमीरनगर, बेहजम, नीमगांव, मोहम्मदी और धौरहरा, ढखेरवा, सिकंदराबाद, संसारपुर संपूर्णानगर, बिजुआ, उचौलिया, जेबीगंज, मैगलगंज में भी पेट्रोल पंप खुले रहे और वहां ईंधन का वितरण होता रहा। इन स्थानों पर कहीं अधिक तो कहीं हल्की भीड़ देखने को मिली। लोग सुबह से ही पंपों पर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
-------
ईंधन बिक्री व स्टॉक का विवरण:
बुधवार

पेट्रोल बिक्री : 303 किलोलीटर

डीजल बिक्री : 633 किलोलीटर
बृहस्पतिवार
पेट्रोल बिक्री : 453 किलोलीटर

डीजल बिक्री : 1055 किलोलीटर
शुक्रवार
पेट्रोल बिक्री : 471 किलोलीटर

डीजल बिक्री : 1201 किलोलीटर

वर्तमान स्टॉक:
पेट्रोल: 1806 किलोलीटर

डीजल: 2381 किलोलीटर
---------------

---------------
डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं
जिले में 285 पेट्रोल पंपों पर डीजल- पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। हमारे पास 2381 किलो लीटर डीजल और 1806 किलो लीटर पेट्रोल का स्टॉक होने के साथ ही रविवार को 1280 किलो लीटर डीजल व 530 किलो लीटर पेट्रोल आने वाला है, जो दिक्कत है वो भी दूर हो जाएगी।

- अंजनी कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी

संकटा देवी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

संकटा देवी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

संकटा देवी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

संकटा देवी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

संकटा देवी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

संकटा देवी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

संकटा देवी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

संकटा देवी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

संकटा देवी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

संकटा देवी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed