फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Performances of lawyers against workman, work boycott

लेखपाल के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार

Tue, 22 Aug 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन-सिंगाही।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन-सिंगाही। Updated Tue, 22 Aug 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Performances of lawyers against workman, work boycott
demo pic - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम ने गठित की जांच टीम, कार्रवाई का आश्वासन
विज्ञापन

सिंगाही में चकमार्ग पर कब्जा हटाने की शिकायत का मामला

 सिंगाही कस्बे के पूरब टोला मोहल्ला निवासी एक वकील ने चकमार्ग पर अतिक्रमण को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस समेत कई आला अधिकारियों से शिकायत की थी। कई बार शिकायत से बौखलाए लेखपाल ने पीड़ित के ही पेड़, खेत में लगे बांस बल्ली को उजाड़ कर फर्जी तरीके से शिकायत का निस्तारण दिखा दिया। इससे नाराज वकीलों ने लेखपाल के खिलाफ  प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। एसडीएम ने जांच टीम गठित कर लेखपाल पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पूरब टोला मोहल्ला निवासी वकील मोहम्मद लतीफ  खान ने बताया कि उनका खेत कस्बे के पूरब की तरफ  कई लोगों के बीच में है। आरोप है कि चकमार्ग पर 10 लोगों ने कब्जा कर रखा है। जिससे खेत में आने जाने में समस्या होती थी। लतीफ ने चकमार्ग से कब्जा हटवाने की मांग करते हुए कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी। तत्कालीन एसडीएम मंशाराम ने कब्जा धारकों पर रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश लेखपाल को दिया था। आरोप है कि इस मामले में लेखपाल ने न रिपोर्ट दर्ज कराई और न कब्जा हटवाया। आरोप है कि कई बार शिकायत होने से नाराज लेखपाल अनवर अपने पांच साथियों के साथ बोलेरो से मौके पर पहुंचे और शिकायतकर्ता के खेत के किनारे लगे पापुलर और यूकेलिप्टिस को ही उजाड़ दिया। इस बात की भनक जब शिकायतकर्ता को लगी तो उसने लेखपाल की कार्यशैली व फर्जी शिकायत निस्तारण करने का आरोप लगाते हुए निघासन अधिवक्ता संघ में वकीलों की बैठक की और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने तक वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। इस दौरान मेजर सिंह, ब्रम्हप्रकाश श्रीवास्तव, चंद्रकेश, उमाकांत जायसवाल, मोहम्मद आमीन, नईम, इजहार, वसीर, रामप्रताप, लवतिवारी मोहम्मद लतीफ खान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

  --
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed