फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Performance led by Prime angry women

प्रधान की अगुवाई में गुस्साई महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 Jan 2015 06:13 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Tue, 06 Jan 2015 06:13 PM IST
विज्ञापन
Performance led by Prime angry women
पिछले कई वर्षों से रसोई गैस की किल्लत से परेशान महिलाओं का गुस्सा मंगलवार की सुबह फूट पड़ा। अपनी मांगों को लेकर वे सड़कों पर उतर आईं। महिलाओं ने ग्रंट नंबर 11 की प्रधान रितु रंजना गौतम की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बांकेगंज में गैस एजेंसी खुलवाने के साथ ही वितरण व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

बांकेगंज कस्बे में रसोई गैस की किल्लत से जूझ रही महिलाओं ने संसारपुर स्थित गैस एजेंसी पर वितरण व्यवस्था में मनमानी करने का आरोप लगाया। इसको लेकर सैकड़ाें गृहणियों ने ग्रंट 11 की प्रधान रितु रंजना गौतम से मुलाकात कर अपना दुखड़ा सुनाया। वर्षा गुप्ता, मंजू देवी, राज कुमारी, कमला देवी, मनोरमा आदि ने बताया कि कस्बे के कनेक्शन धारकों को कभी घर पर सप्लाई नहीं मिली।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि घर में पुरुषों के न होने पर  उन्हें सात किलोमीटर दूर संसारपुर स्थित एजेंसी पर रसोई गैस लेने के लिए जाना पड़ता है। रास्ते में महिलाओं को कई समस्याओं जूझना पड़ता है। इससे वह तंग आ गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि रसोई गैस वितरक की नियुक्ति ऑयल कंपनी के माध्यम से भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अंर्तगत जारी गाइड लाइन के तहत की जाती है। बांकेगंज क्षेत्र में कनेक्शन धारकों को रसोई गैस मिलने में हो रही परेशानी से विक्रय प्रबंधक को अवगत कराया जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed