{"_id":"3cc844894e696657682389ecce8d8602","slug":"perform-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने जिले भर में किया विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने जिले भर में किया विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपे
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 22 Jul 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी सरकार का पुतला भी जलाया। जिला मुख्यालय के अलावा जिले के सभी ब्लाकों में भी प्रदर्शन हुआ और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिए गए। यह विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून और किसानों को मुआवजा देने में भेदभाव बरतने के विरोध में था।
जिला मुख्यालय पर हुए प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सांसद जफर अली नकवी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने किया। प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश संगठनमंत्री विजय बहादुर सिंह और सचिव अजय सिंह मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मार्च किया और कलक्ट्रेट गेट पर किसान विरोधी सरकार का पुतला जलाया। बाद में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक भूमि अधिग्रहण बिल वापस नहीं लिया जाता तब तक कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विरोध जारी रखेगी।
ज्ञापन में शहर में बाईपास रोड के निर्माण, बिजली कटौती बंद करने, उत्पादन लागत के सापेक्ष फसलों का न्यूनतम मूल्य निर्धारित करने की मांग की गई। पूर्व सांसद, प्रांतीय नेताओं और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने गोला, बांकेगंज, फरधान और केशवापुर में हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। जिला मुख्यालय पर हुए प्रदर्शन में संजय गोस्वामी, डीके दीक्षित, कुसुमलता बरनवाल, चंद्रप्रभा अवस्थी, रवि गोस्वामी, मोनिस नकवी, दिलीप पासवान, पंकज शुक्ला, रवि प्रताप सिंह, कोमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बांकेगंज। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्व सासंद जफर अली नकवी ने किसानों और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार दोपहर ब्लाक मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। ज्ञापन में राज्यपाल से समस्याओं के निदान की मांग की गई। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, महासचिव केके मिश्र, ब्लाक अध्यक्ष साहब सिंह, रजनीश सिंह, प्रेम वर्मा, अनूप सैमुअल, मोहम्मद सईद कुरैशी, आशीष, जाबिर, प्रहलाद पटेल, पूरनलाल, हरिश्चंद्र, रामकुमार, शांतिस्वरूप, कांशीराम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
मितौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम मितौली को सौंपा। कांग्रेसियों ने कस्ता विधानसभा प्रभारी सुजीता कुमारी के नेतृत्व में जुलूस निकालकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए ज्ञापन दिया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार अवस्थी, ब्लाक अध्यक्ष रामसागर मिश्रा, दीपक वाजपेयी, एलआर राज, नवीन पांडेय, राजकुमारी अवस्थी, रजनीश मिश्रा, राकेश मिश्रा, मनजीत कौर, मीणा मिश्रा, रामपाल वर्मा, विनीत मिश्रा समेत सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बेहजम। कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा प्रभारी सुजीता कुमारी के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बीडीओ बेहजम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में राजकुमार अवस्थी मुबारक अली, मनजीत कौर समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।