फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People took away the accused from the police after a scuffle in Nighasan

निघासन में हाथापाई कर पुलिस से आरोपी को छुड़ा ले गए लोग

Fri, 13 Aug 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
People took away the accused from the police after a scuffle in Nighasan
भूमि विवाद में आरोपी अनीस को पकड़ने गई थी ढखेरवा पुलिस
विज्ञापन

चार लोगों को पुलिस ने दबोचा, चौकी इंचार्ज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
आरोपी अनीस पहले भी कई हत्या के प्रयास और बलवा में है नामजद
निघासन (लखीमपुर खीरी)। भूमि विवाद में पकड़ने गई पुलिस और आरोपी के बीच हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद आरोपी के साथी पुलिस से भिड़ गए और आरोपी को छुड़ा ले गए। चौकी इंचार्ज लालबहादुर मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ढखेरवा चौकी इंचार्ज लालबहादुर मिश्रा ने बताया कि मदनशाह पुरवा गांव की मजरूमा पत्नी स्वर्गीय अजीज खान ने भूमि विवाद की तहरीर दी थी। तहरीर में लवखनिया गांव के अनीस समेत कई लोग नामजद थे। आरोपी अनीस के एक बैंक के बाहर खड़े होने की सूचना पर चौकी इंचार्ज और दो अन्य सिपाही उसे पकड़ने के लिए पहुंचे। उन्होंने आरोपी अनीस को पुलिस जीप में बैठने के लिए कहा। मना करने पर सिपाही अनीस को जबरन बैठाने लगे। इस बात को लेकर वह पुलिस से भिड़ गया, जिस पर वहां भीड़ जुट गई। भीड़ में मौजूद अनीस के साथी पुलिस से हाथापाई करने लगे और उसे छुड़ाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

अनीस पहले भी कई हत्या के प्रयास, बलवा आदि में नामजद रहा है। सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने वहां मौजूद चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। उधर, चौकी इंचार्ज लालबहादुर मिश्रा की तहरीर पर लवखनिया निवासी अनीस हाफी, शबदर अली, हसनू, इरफान समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह बाद फिर पुलिस से हुआ विवाद
25 मई को पढ़ुआ गांव में हिस्ट्रीशीटर को दबोचने गए तत्कालीन पढुआ चौकी इंचार्ज अशोक कुमार के बीच जमकर बवाल हुआ था। पुलिस पर हिस्ट्रीशीटर मिर्ची ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें अशोक कुमार बच गए थे। एक सप्ताह पहले कच्ची शराब को लेकर खैरहनी गांव में पुलिस के बीच काफी बवाल हुआ था। आरोपी को महिलाएं छुड़ाकर ले गई थीं। अब तीसरी बार ढखेरवा में अनीस को पकड़ने गई पुलिस से लोग भिड़ गए और आरोपी को छुड़ा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed