फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People of Matehiya-Bozhva are troubled by the problem of drainage

Lakhimpur Kheri News: जल निकासी की समस्या से परेशान मटेहिया-बोझवा के लोग

Wed, 03 Sep 2025 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 03 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
People of Matehiya-Bozhva are troubled by the problem of drainage
गांव मटेहिया में भरा पानी।स्रोत :ग्रामीण
बिजुआ। विकास खंड बिजुआ के ग्राम पंचायत मटेहिया और बोझवा में जल निकासी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। हल्की बारिश में भी सड़कों पर पानी भर जाता है। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


गांव में सड़कों पर खड़ंजा तथा इंटरलाकिंग लगी है, लेकिन कुछ जगह अभी तक यह सुविधा नहीं मिली है। अधिकांश मार्गों पर नालियां बनी हैं। तेज बारिश के दौरान सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो जाती हैं।
विज्ञापन

बोझवा में भी स्थिति खराब है। मोहल्ले के घरों का पानी सीधे सड़क पर जमा होता है। स्थानीय निवासी सुत्तन गुप्ता, गौतम कुमार, अनु श्रीवास्तव, गोविंद गुप्ता, जगदीश गुप्ता समेत कई लोगों ने इस समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान मटेहिया सतीश मौर्य ने बताया गांव के एक तरफ रेलवे लाइन तथा एक तरफ सड़क है। रेलवे तथा सड़क की जमीन ऊंची होने के कारण गांव पानी जमा हो जाता है। इसके निकास के लिए एक बड़े नाला की आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed