फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People do not want repetition of SP's goondaraj: Sakshi

जनता नहीं चाहती सपा के गुंडाराज की पुनरावृत्ति : साक्षी

Mon, 27 Dec 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
People do not want repetition of SP's goondaraj: Sakshi
गोला में भाजपा नेताओं के साथ साक्षी महाराज।
कई स्थानों पर हुआ भाजपा जनविश्वास यात्रा का स्वागत
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। रविवार की दोपहर जन विश्वास यात्रा लेकर पहुंचे उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज और मोहसिन रजा का लखीमपुर रोड स्थित एक मैरिज लॉन में स्वागत किया गया।
इस दौरान साक्षी महाराज ने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा 2017 के रिकॉर्ड तोड़ेगी। अखिलेश यादव के गुंडाराज को प्रदेश ने झेला है। बड़ी मुश्किल से प्रदेश को उस गुंडाराज से निजात मिली है। उत्तर प्रदेश की सुधि जनता और मतदाता सपा के गुंडाराज की पुनरावृत्ति नहीं चाहती। किसान आंदोलन पर कहा कि खालिस्तान के नारे लग रहे हैं। मोदी जी ने राष्ट्र से क्षमा मांगी। किसानों की यदि कोई हितैषी पार्टी है तो भाजपा।
विज्ञापन

इससे पहले भाजपा विधायक अरविंद गिरि, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, विजय माहेश्वरी, विनोद वर्मा, ठाकुर प्रसाद गंगवार, हिंदू युवा वाहिनी जिला प्रभारी विपिन मिश्र, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्र, युवा नेता मोंटी गिरी आदि ने फूल माला पहनाकर साक्षी महाराज का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। रविवार की दोपहर ढाई बजे भाजपा की जन विश्वास यात्रा मोहम्मदी पहुंची। यहां गोमती मोड़ पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार बाजपेई, सत्यप्रकाश शुक्ला, रवि शुक्ला आदि मौजूद रहे।
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अजान पहुंची जन विश्वास यात्रा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। इस दौरान साक्षी महाराज ने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर गोला विधायक अरविंद गिरी, मुन्ना लाल अवस्थी, विजय शुक्ला रिंकू, अवधेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। यहां भाजपा विधायक रोमी साहनी व नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह के साथ ही भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान विधायक रोमी साहनी, भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, रवि गुप्ता, श्याम आनंद, केबी गुप्ता, विनोद लोधी आदि मौजूद रहे।

मितौली। भाजपा की जन विश्वास यात्रा रविवार शाम कस्ता विधानसभा में पहुंची। सीमा में प्रवेश करते ही जन विश्वास यात्रा का विधायक सौरभ सिंह सोनू की अगुवाई में स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर, भाजपा की महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुजीता कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed