फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People blocked the road alleging the murder of a young man

Lakhimpur Kheri News: युवक की हत्या का आरोप लगाकर लोगों ने जाम की सड़क

Sun, 25 Dec 2022 06:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
People blocked the road alleging the murder of a young man
संपूर्णानगर। प्रेमनगर निवासी एक युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने शनिवार को हंगामा काटा। दूसरे समुदाय की युवती व उसके परिजन पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए विशेनपुरी चौराहे पर जाम लगा दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद करीब दो घंटे बाद जाम खोला। इस मामले में दूसरे समुदाय की युवती और उसके पिता समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर निवासी राधेश्याम का 22 वर्षीय पुत्र अमन बुधवार को घर से गायब हो गया था। बृहस्पतिवार को सुमेरनगर जंगल के किनारे उसका शव बरामद हुआ था। पिता राधेश्याम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम सात बजे किसी का फोन अमन के पास आया था। तभी से अमन घर से चला गया था। देर रात वापस न आने पर उसकी काफी तलाश के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन कुछ घंटे बाद ही उसका शव जंगल किनारे बरामद हुआ था।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय की युवती ने अपने परिजन व अन्य लोगों के साथ अमन को जहर पिलाकर उसकी हत्या कर दी है। शव को छिपाने के लिए खेत में फेंक दिया है। दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए परिजन ने ग्रामीणों की मदद से विशेनपुरी चौराहे पर दोपहर 12 बजे जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम, सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा लेकिन परिजन आरोपियों पर कार्रवाई, मुआवजा और मृतक की बहनों को नौकरी देने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर बाद एएसपी सुरेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजन को समझाने का प्रयास किया। सीओ निघासन संजय नाथ तिवारी भी काफी देर तक परिजन को समझाते रहे। करीब दो बजकर दस मिनट पर मांगों को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखे जाने की बात पर परिजन माने। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि परिजन की जो भी मांग है, उसको उच्चाधिकारियों के सामने रखा जाएगा और जांच के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

सीओ पलिया राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस मामले में दूसरे समुदाय की युवती, उसके पिता रमजान समेत शेर अली, इरफान, सद्दाम, साकिर, केशव, मनौबर, मुसद्दी, सलामत, सलामत अली उर्फ बबलू आदि पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed