{"_id":"6591ba1a6c4910cb180efc14","slug":"people-are-suffering-from-dehydration-due-to-lack-of-water-lakhimpur-news-c-4-1-bly1016-315993-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की चपेट में आ लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की चपेट में आ लोग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ठंड के दिनों में लोग पानी का कम सेवन कर रहे हैं। यह सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पानी की कमी से डिहाईड्रेशन, पेट रोग, सिर दर्द, स्किन रोग हो सकते हैं। सर्दी के सीजन में डिहाईड्रेशन, सिर दर्द, उलझन व स्किन रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
जिला अस्पताल में रोजाना सात से आठ सौ मरीज दवा लेने पहुंचते हैं, जिसमें आठ से 10 फीसदी डिहाईड्रेशन, पेट रोग आदि बीमारियों के मरीज होते हैं। डॉक्टर जब जांच कराते हैं तो पानी की कमी पाई जाती है। जनरल फिजीशियन डॉ. रोहित पाठक ने बताया शरीर के लिए पानी बहुत जरूरी है। स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना चार लीटर पानी पीना ही चाहिए।
ठंड में अधिकांश लोग पानी नहीं पीते हैं। कुछ लोग तो एक दो ग्लास में ही पूरा दिन काट देते हैं, जो कि शरीर की भोजन पचाने की प्रक्रिया को और जटिल बना देता है। इससे नई बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। बताया कि अस्पताल में इन दिनों से डिहाईड्रेशन, सिर दर्द, स्किन आदि रोगों से ग्रसित मरीज दवा लेने पहुंच रहे हैं। ऐसे में दवा के साथ ही उनको पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
पानी से नहीं होती है ऑक्सीजन की कमी
जनरल फिजीशियन डॉ. शशांक तिवारी ने बताया कि किडनी खून को फिल्टर करता है। पानी कम होने से खून फिल्टर होने की प्रक्रिया ठीक से नहीं हो पाती है, जिसका सीधा असर किडनी पर पड़ता है। पानी की कमी से लिवर भी प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि पानी की कमी से पाचन शक्ति कमजोर होने के साथ ही गैस, पेट दर्द, अपच आदि की दिक्कत बढ़ जाती है। ऐसे में प्यास लगे या न लगे, पानी पीते रहना चाहिए। पानी से शरीर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होती है और खून का दौरान सही रहता है।
गुनगुना कम करता है हार्टअटैक का खतरा
डॉ राम मनोहर लोहिया संस्थान में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भुवन तिवारी का कहना है कि सर्दियों में हार्ट अटैक की एक बड़ी वजह कम पानी पीना है। क्योंकि, सर्दी के मौसम में हम लोग कम पानी पीते हैं। जिससे खून गाढ़ा होने की आशंका हो जाती है। जो पहले से ही कोलेस्ट्रॉल या हृदय से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं, उनको विशेष तौर पर सर्दी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
केस-1
मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी रामेश्वर दयाल को दस्त, उल्टी आदि की दिक्कत लगातार बढ़ रही थी। निजी चिकित्सक से फायदा नहीं हुआ तो वह शुक्रवार को जिला अस्पताल में दवा लेने पहुंचे। डॉ. रोहित पाठक को समस्या बताई। डॉक्टर ने जांच कराई तो पानी की कमी से की वजह दिक्कत होना पाया गया।
केस-2
छाउछ निवासी प्रशांत प्रजापति भी इसी समस्या से जूझते रहे हैं। डॉक्टर रोहित ने बताया कि ऐसे कई मरीज आते हैं, जो पानी की वजह से डिहाईड्रेशन के शिकार हुए हैं। डॉ. पाठक ने बताया कि मरीजों को इलाज के साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने का सुझाव देते हैं।