फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People are losing their lives due to stray animals roaming on the highway

Lakhimpur Kheri News: हाईवे पर घूम रहे छुट्टा पशुओं के कारण जा रही लोगों की जान

Thu, 02 Jan 2025 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
People are losing their lives due to stray animals roaming on the highway
गोला हाइवे पर घूम रहे आवारा। संवाद
लखीमपुर खीरी। हाईवे पर घूम रहे छुट्टा पशु हादसे का कारण बन रहे हैं। मंगलवार देर शाम लखीमपुर-पलिया हाईवे पर छुट्टा पशु से टकराकर कार सवार दो लोगों की मौत के बाद यह मुद्दा फिर गरमा गया है।
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को गोआश्रय स्थल भिजवाने की अपील की है। जिले में बड़ी संख्या में गोवंशीय पशु हाईवे और अन्य सड़कों पर खड़े रहते हैं। इसमें लखीमपुर पलिया, भीरा मार्ग समेत अन्य हाईवे पर बड़ी संख्या में छुट्टा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इससे अक्सर लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर सीतापुर, लखनऊ फोरलेन हाईवे के ओयल कस्बे के पास बेसहारा गोवंशीय पशुओं के चलते हादसे भी हो चुके हैं। इसी तरह से लखीमपुर-लखनऊ, पलिया स्टेट हाईवे, निघासन हाईवे और गोला मोहम्मदी हाईवे, जंगबहादुरगंज, मैगलगंज-शाहजहांपुर हाईवे पर हादसे हो चुके हैं। शहर और कस्बों में भी विभिन्न सड़कों और चौराहों के पास गोवंशीय पशुओं का जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन का दावा है कि तमाम अभियान चलाए जा रहे हैं। छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में छोड़ा जा रहा है। लेकिन इन दावों के बावजूद हाईवे पर मौत बनकर घूम रहे छुट्टा पशुओं के कारण लोगों की जान जा रही है।

गोला हाइवे पर घूम रहे आवारा। संवाद

गोला हाइवे पर घूम रहे आवारा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed