फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People are encroaching on the pond along the highway and constructing permanent buildings

Lakhimpur Kheri News: हाईवे किनारे तालाब पर अतिक्रमण कर लोग बना रहे पक्के भवन

Sat, 26 Jul 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 26 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
People are encroaching on the pond along the highway and constructing permanent buildings
तालाब किनारे बन रहे भवनों की पैमाइश करती राजस्व टीम-संवाद
धौरहरा। कस्बे के हाईवे किनारे तालाब पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर पक्के भवन, दुकानें बनानी शुरू कर दीं। कस्बे के जागरूक लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल सहित एसडीएम से की। इसके बाद तहसीलदार ने राजस्व टीम गठित कर तालाब की पैमाइश शुरू कराई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


धौरहरा-ढखेरवा मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने एक पुराना तालाब है। इस तालाब को कस्बे के एक व्यक्ति को मत्स्य पालन के लिए पट्टे पर दिया गया। बस इसी पट्टा की आड़ में कुछ लोगों ने जमीन की खरीद दिखाकर तालाब की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर पक्की इमारतों को बनाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो अपने मकान व दुकानों को बनाकर कारोबार भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन

देखा-देखी कुछ और लोगों ने भी अवैध रूप से निर्माण शुरू कर दिया। इसकी शिकायत कस्बे के कुछ जागरूक लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। साथ ही समाधान दिवस में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसडीएम शशिकांत मणि से भी की। जिस पर एसडीएम ने तहसीलदार आदित्य विशाल की निगरानी में तालाब की पैमाइश कराने के बाद अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने पैमाइश शुरू की तो हड़कंप मच गया। तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत पर पैमाइश कराई जा रही है। जिन लोगों ने अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किया है, उनके विरुद्ध बेदखली की कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो एफआईआर भी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed