फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pensions are wandering beneficiary

पेंशन के लिए भटक रहे लाभार्थी

Fri, 30 Jan 2015 06:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 30 Jan 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
जिले के पेंशनधारकों के लिए हाईटेक व्यवस्था जी का जंजाल बन गई है। विकलांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के लाभार्थियोें को इस वर्ष पेंशन पाने के लिए भटकना पड़ रहा है। जबकि शासन की मंशा ऑनलाइन और नेफ्ट सिस्टम से उनके खातों में रकम भेजने की थी, जिससे काम तेजी के बजाय बेहद धीमी गति से हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में विकलांग पेंशन योजना के तहत 11,151 लाभार्थी हैं। इन लोगों को इस वित्त वर्ष में अभी तक प्रथम किस्त के तौर पर 1800-1800 रुपये मिले हैं। दूसरी किस्त इनके खातों में जनवरी तक पहुंचनी थी, लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया के चलते इन्हेें पेंशन नहीं मिली है। वृद्धावस्था पेंशन पाने वालों की संख्या 84,414 हैं, जिनमें करीब 27 हजार लोगों को ही प्रथम किस्त मिली है, जबकि करीब 57 हजार लाभार्थियोें को अभी प्रथम किस्त भी नहीं मिली है। ऐसे में दूसरी किस्त कब तक मिलेगी? इसका जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है। इसी तरह विधवा पेंशन योजना के तहत जिले में 61,200 लाभार्थी हैं, जिन्हें प्रथम किस्त मिल चुकी है। अब लाभार्थी दूसरी किस्त के लिए कई महीनों से दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर इस बाबत जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने बताया कि विकलांग पेंशन योजना के तहत प्रथम किस्त जिले से ही भेजी गई थी, जिससे विकलांगों के खाते में रकम समय से पहुंच गई थी। अब दूसरी किस्त का भुगतान निदेशालय स्तर (लखनऊ) से भेजा जाना है। डाटा कलेक्शन अपलोड करने का काम चल रहा है। इसके कारण फरवरी के अंतिम सप्ताह तक सभी के खाते में पेंशन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया के चलते इस बार दूसरी किस्त जारी होने में देर हुई है। पहली किस्त जिला कार्यालय से ही भेजी गई थी। उम्मीद है कि फरवरी तक विधवा लाभार्थियोें के खातों में पेंशन भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed