फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pension not received for last five months, beneficiaries in tension

Lakhimpur Kheri News: पांच माह से नहीं आई पेंशन, टेंशन में लाभार्थी

Thu, 14 Sep 2023 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pension not received for last five months, beneficiaries in tension
समाज कल्याण कार्यालय में पेंशन की जानकारी करने पहुंचे लाभार्थी
लखीमपुर खीरी। वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों को बीते पांच माह से पेंशन नहीं मिली है। पेंशन न मिलने से परेशान लाभार्थी मजबूरन विकास भवन का चक्कर लगा रहे हैं। प्रतिदिन 10 से 20 लाभार्थी विकास भवन आते हैं।
विज्ञापन

लाभार्थियों को मार्च में पेंशन की किस्त मिली थी। इसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। जून में पेंशन आनी थी। सितंबर की शुरूआत हो चुकी है, लेकिन लाभार्थियों को अब तक पेंशन नहीं मिली है। हालांकि समाज कल्याण विभाग कुछ लाभार्थियों की पेंशन भेजे जाने की बात भी कह रहा है। पहले बुजुर्गों की पेंशन सत्यापन में अटकी अब शासन स्तर से अटक गई है।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी सुधांशू शेखर ने बताया कि प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुछ लाभार्थियाें की पेंशन आ भी गई है। अन्य लाभार्थियों की पेंशन जल्द ही आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


73 हजार को मिल नहीं रही पेंशन, 5,328 नए आवेदन और आए
जिले में 73 हजार वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थी हैं, जिन्हें पांच महीने से पेंशन नहीं मिल पा रही है। उधर, 5328 नए लाभार्थियों की पेंशन प्रस्तावित की गई है। इनके आवेदन और अन्य प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सत्यापन में 2634 लाभार्थी मृतक पाए गए थे। इन लाभार्थियों का जिस बैंक शाखा में खाता था, विभाग ने उसे पत्र भेज दिया है। खाते में पहुंची पेंशन की धनराशि विभाग को वापस करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में समाज कल्याण कार्यालय से 264 बैंक शाखाओं को पत्र भेजा गया है।




पेंशन के लिए लगानी पड़ रही दौड़
बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे लाभार्थी सुंदरलाल समाज कल्याण कार्यालय में पेंशन के बारे में पता कर रहे थे। बताया कि पांच-छह महीने से पेंशन ही नहीं आई। पता करना था कि कहीं पेंशन बंद तो नहीं हो गई। इंद्रपाल की पेंशन भी कई महीने से नहीं आई थी। वह भी परेशान होकर समाज कल्याण कार्यालय पहुंचे थे। रुकनापुर के कन्हैयालाल भी पेंशन की जानकारी करने विकास भवन पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed