{"_id":"1c09710df0d2fcba0f4c9d11c24cba23","slug":"pavage-repairs-maintenance-of-the-in-the-name-of-millions-breakup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ंजा मरम्मत, मेंटीनेंस के नाम पर लाखों का गोलमाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ंजा मरम्मत, मेंटीनेंस के नाम पर लाखों का गोलमाल
निघासन
Updated Sat, 13 Jun 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
समग्र ग्राम पंचायत खैरीगढ़ में ग्राम निधि से कराए गए खड़ंजा मरम्मत और मेंटीनेंस के नाम पर लाखों रुपये का गोलमाल किया गया है। नाली सफाई और हैंडपंप सही कराने के नाम पर भी जमकर खेल खेला गया है। बीडीओ तेजवंत सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान और पंचायत सेक्रेटरी से रिकवरी कराई जाएगी।
समग्र ग्राम पंचायत खैरीगढ़ में वर्ष 2012-13 में ग्राम निधि से कुंजबिहारी के घर से हरस्वरूप के घर तक खड़ंजा मरम्मत के लिए 50 हजार रुपये निकाले गए थे। गांव निवासी वीरेंद्र ने बताया कि इस खड़ंजे का निर्माण करीब चार साल पहले हुआ था। इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। छह माह पहले इसी खड़ंजे पर मंडी समिति से सड़क बनाई गई है। इसी तरह से संजय के घर से जगमोहन के घर तक खड़ंजा मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये निकाले गए। इन दोनों स्थानों पर करीब 50 हजार रुपये की नई ईंट दिखाकर बिल लगा दिया गया। ग्रामीण फेरू लाल का आरोप है कि नाली निर्माण के लिए एक लाख रुपया निकाला गया, लेकिन नाली नहीं बनाई गई।
गांव के ही मजदूर टेनी ने बताया कि नाली सफाई के लिए दो हजार रुपये का ठेका दिया गया था जबकि नाली सफाई के लिए 10 हजार रुपया निकाला गया है। ऊधौनगर सिसैया मार्ग पर एक साल में दो बार मरम्मत दिखाकर हजारों रुपये निकाले गए। इसके अलावा अन्य मेंटीनेंस के नाम पर 136830 लाख रुपया निकाला गया है। जगमोहन ने बताया कि पूरे गांव में हैंडपंप खराब पड़े हैं। हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 32 हजार रुपया निकाला गया है। ग्राम निधि से सोलर लाइट के नाम पर भी पांच लाख रुपया खर्च किया गया है। इसके अलावा ह्यूम पाइप आदि डलवाने में काफी घपलेबाजी की गई है। पूरी ग्राम पंचायत में एक दर्जन ह्यूम पाइप डलवाए गए है, जबकि उस पर 127000 का खर्च दिखाया गया है।
विज्ञापन
बीडीओ तेजवंत सिंह ने बताया कि घपलेबाजी की सूचना पहले ही मिल गई थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ग्राम प्रधान और पंचायत सेक्रेटरी से रिकवरी कराई जाएगी।