फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   patient dies due to lack of ventilator at District hospital in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल के आईसीयू में लटका मिला ताला, वेंटिलेटर न मिलने से मरीज की मौत

Tue, 21 Oct 2025 06:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Oct 2025 06:16 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के जिला अस्पताल में वेंटिलेटर न मिलने से मरीज की मौत हो गई। तीमारदार मरीज को लेकर आईसीयू पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा मिला। वेंटिलेटर न मिलने से मरीज की जान चली गई। 

विज्ञापन
patient dies due to lack of ventilator at District hospital in Lakhimpur kheri
आईसीयू में लगा ताला - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी में मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। बीते कुछ माह पहले एक महिला की लापरवाही से हुई मौत के बाद रविवार को भी वेंटिलेटर न मिलने से एक मरीज ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के आईसीयू में ताला पड़ा था। इस पर परिजन मरीज को लेकर भटकते रहे। मामले से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे परिजन मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां ऑक्सीजन की कमी के चलते डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में शिफ्ट करने को कहा। परिजन जैसे ही मरीज को लेकर आईसीयू पहुंचे तो वहां ताला पड़ा था। जानकारी की तो पता चला कि मरीज न होने के चलते आईसीयू में ताला लगा दिया गया है, जिसके चलते मरीज को फिर इमरजेंसी में शिफ्ट करने के लिए वापस लाया गया। जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है। आईसीयू में मरीज को शिफ्ट करने की भी कोई फाइल नहीं आई। इमरजेंसी में दो वेटीलेंटर हैं, इसलिए आईसीयू की जरूरत ही नहीं पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed