फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pathology test report will be available again on phone

Lakhimpur Kheri News: दोबारा मिलेगी फोन पर पैथोलॉजी की जांच रिपोर्ट

Sat, 14 Jun 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Pathology test report will be available again on phone
लखीमपुर खीरी। जिला महिला अस्पताल की पैथोलॉजी में होने वाली जांच की रिपोर्ट अब दोबारा से मोबाइल फोन पर ही मिल जाएगी। इससे मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की पैथोलॉजी में एचबी, टीएलसी, डीएलसी सहित करीब 39 तरह की जांचें होती हैं। प्रतिदिन 150-250 मरीजों की खून की जांच के लिए आते हैं। मई की बात करें तो करीब 4336 मरीजों की 103190 जांचें हुईं। इसकी रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों व तीमारदारों को अब तक महिला अस्पताल आना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं करना होगा।
विज्ञापन

पैथोलॉजी के टेक्नीशियन अवधेश ने बताया कि पंजीकृत मोबाइल नंबर पर टेक्स्ट मैसेज में एक लिंक भेजा जाएगा। इसको क्लिक करते ही उसकी पूरी रिपोर्ट फोन पर खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड किया जा सकेगा। बताया कि बायोकैमिस्ट्री जांच रिपोर्ट अगले दिन मिल सकती है। बाकी जांचें उसी दिन मरीजों तक पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
यह सुविधा पहले चल रही थी। कुछ तकनीकी खामियों की वजह से यह सुविधा मिलनी बंद हो गई थी। मरीजों के आराम के लिए इसे फिर से शुरू कराया जा रहा है।
डॉ. ज्योति मेहारोत्रा, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed