फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pasture land was also leased

चारागाह की जमीन के भी हो गए पट्टे

Thu, 11 Jun 2015 07:43 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Thu, 11 Jun 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
तालाब की भूमि पर पट्टों के बाद अब चारागाह की भूमि पर पट्टे किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गोला तहसील की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 में चकबंदी प्रकिया के दौरान विभाग को मिले जिल्द बंदोबस्त अभिलेखों में जो भूमि चरागाह के रूप में दर्ज है, उस पर लंबे अरसे से खेती की जा रही है। इसका खुलासा क्षेत्र में चल रही चकबंदी प्रकिया के दौरान हुआ। हालांकि विभाग ने प्रक्रिया के दौरान चारागाह की भूमि को चकबंदी प्रकिया से तो मुक्त कर दिया, लेकिन राजस्व विभाग ने क्षेत्र में चकबंदी प्रकिया शुरू होने से पहले दर्जनों लोगों के चरागाह की भूमि पर पट्टे बनाकर उन्हें संक्रमणीय भूमिधर बना दिया।
विज्ञापन

तहसील गोला गोकर्णनाथ के ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 में गाटा संख्या 2 और 983 रकबा क्रमश: 2.306 एवं 0.822 हेक्टेयर भूमि चरागाह के रूप में दर्ज है। इसके चलते विभाग ने नियमानुसार इस भूमि को चकबंदी प्रकिया से आउट कर दिया। उधर क्षेत्र में चकबंदी प्रकिया शुरू होने से पहले ही राजस्व विभाग ने दर्जनों लोगों के चरागाह की भूमि के पट्टे बनाकर उन्हें संक्रमणीय भूमिधर बना दिया। इससे जिसको जहां पर पट्टे मिले थे, इनकी भूमि वहीं बनी रही। न मालियत कम हुई और न रकबा।
विज्ञापन

सरकारी अभिलेखों में राजस्व विभाग की मनमानी के चलते इसी तरह सैकड़ों एकड़ वन भूमि, तालाब, चरागाह, खलिहानों और शमशानघाट की जमीन के पट्टे बना दिए गए।
इस संबध में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी केलकर सिंह ने बताया के ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 में चल रही चकबंदी प्रकिया में गाटा संख्या 2 और 983 में रकबा क्रमश: 2.306 एवं 0.822 हेक्टेयर भूमि अभिलेखों में चरागाह के रूप में दर्ज है। धारा 52 प्रकाशन के बाद भी उपरोक्त भूमि बदस्तूर चरागाह दर्ज रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम एसपी सिंह के अनुसार मामला संज्ञान में आया है। रिपोर्ट मांगी गई है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed