फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Passengers in trains increased four times due to change in bus routes

Lakhimpur Kheri News: बसों का मार्ग बदले जाने से ट्रेनों में चार गुना बढ़े यात्री

Mon, 14 Jul 2025 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Passengers in trains increased four times due to change in bus routes
लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के दौरान यात्रियों की भीड़। संवाद - फोटो : विधायक संजीव दिवाकर को ज्ञापन देते पीतल कारोबारी।
लखीमपुर खीरी। गोला में शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए बसों और अन्य वाहनों का मार्ग बदला गया है। ऐसे में लखनऊ-मैलानी-पीलीभीत के बीच चलने वाली सभी ट्रेनों में अन्य दिनों की अपेक्षा चार गुना यात्री बढ़ गए हैं। भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को सीट पाना तो दूर अंदर घुसने के लिए धक्का-मुक्की तक करनी पड़ी। ट्रेनों में इस तरह भीड़ सावन भर रहेगी।
विज्ञापन

लखनऊ-लखीमपुर-मैलानी-पीलीभीत के बीच करीब पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। तीन ट्रेनें सुबह और दोपहर की हैं, जबकि दो ट्रेनें रात के समय हैं। सुबह और दोपहर की ट्रेनों में चार गुना, जबकि रात की ट्रेनों में कम भीड़ है। लखीमपुर से गोला जाने वाली पहले ट्रेन डालीगंज-पीलीभीत है, जो लखीमपुर से सुबह 9:52 बजे रवाना होती है। इस ट्रेन में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

दूसरी सबसे ज्यादा भीड़ वाली ट्रेन गोरखपुर-पीलीभीत है, जो सुबह 10:20 बजे रवाना है। तीसरी डालीगंज-मैलानी ट्रेन पूर्वाह्न 11:30 बजे है। तीनों ट्रेनों में खासा भीड़ देखने को मिली। ट्रेन में घुसने के लिए लोगों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी। शाम के समय सीतापुर-मैलानी ट्रेन रात आठ और डालीगंज-मैलानी ट्रेन रात 10 बजे है। इन दो ट्रेनों में भीड़ कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed