फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Passenger sitting behind in DCM dies after being cut from tin planks

Lakhimpur Kheri News: टिन के तख्तों से कटकर डीसीएम में पीछे बैठे यात्री की मौत

Fri, 07 Apr 2023 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Passenger sitting behind in DCM dies after being cut from tin planks
हादसे में हुई मौत के बाद डीसीएम से टीन के तखते उतारते मजदूर
फरधान। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे टिन के तख्तों से भरी डीसीएम ने अचानक ब्रेक लगाए तो तख्ते गिर पड़े। इनके नीचे दो सवारियां दब गईं, इनमें से एक की तख्तों से कटकर मौत हो गई। घायल को जिला अस्पताल ओयल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मेड़ईलाल गांव निवासी राम बाबू लखनऊ से डीसीएम में टिन के तख्ते लेकर बृहस्पतिवार सुबह ढखेरवा जा रहा था। सीतापुर में उसने हजारी लाल, श्यामसुंदर और सुरेंद्र कुमार निवासी ऐरा खमरिया को डीसीएम में पीछे बैठा लिया। सुबह करीब सात बजे थाना फरधान के कस्बा लीलाकुआं पहुंचने पर स्पीड ब्रेकर देखकर ड्राइवर रामबाबू ने अचानक ब्रेक लगा दिए। तख्ते गिरने से पीछे बैठी दो सवारियां दब गईं। जब तक चीखपुकार सुनकर चालक गाड़ी रोकता, तब तक 58 वर्षीय हजारी लाल निवासी ऐरा खमरिया की धारदार टिन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। 50 वर्षीय श्याम सुंदर का पैर टूट गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक संजीव सिंह तोमर ने घायल श्याम सुंदर को ओयल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। एसओ अनिल सैनी ने बताया कि घटना की सूचना मृतक हजारी लाल के परिजनों को दे दी गई है। परिजन के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक का भाई सुरेंद्र कुमार दृष्टिहीन है, उसे कोई चोट नहीं आई है। वही डीसीएम चालक को हिरासत में लेकर डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में हुई मौत के बाद डीसीएम से टीन के तखते उतारते मजदूर

हादसे में हुई मौत के बाद डीसीएम से टीन के तखते उतारते मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed