फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Parking will be built at five places in the city

Lakhimpur Kheri News: शहर में पांच जगह बनेंगी पार्किंग

Sat, 16 Sep 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Parking will be built at five places in the city
लखीमपुर खीरी। शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने शहर में ही पांच जगहों को चिह्नित किया है। जिन जगहाें पर पार्किंग बनाई जाएगी, वहां फुटपाथ पर सैकड़ों की संख्या में दुकानदार रेहड़ी लगाकर रोजगार करते हैं। फिलहाल नगर पालिका के अधिकारी एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने चुनाव जीतने के बाद शहरवासियों की मुख्य मांग पार्किंग की थी। सौ दिन का समय पूरा हो जाने के बाद पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा और ईओ संजय कुमार ने शहरवासियों को पार्किंग की सौगात तो दी, लेकिन तमाम दुकानदारों के सामने रोजी-रोजी का संकट छाने वाला है।
विज्ञापन

शहर में जिन पांच जगहों पर पार्किंग की जगह चिह्नित की गई, उसमें रेलवे स्टेशन के सामने, बेहजम रोड पर ईदगाह के सामने, कलेक्ट्रेट के सामने, कम्पनी बाग के सामने व सब्जी मंडी में आर्यकन्या डिग्री कालेज के पास की जगह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्दबाजी में किया गया जगह का चुनाव
पार्किंग की जगह चुनने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव और ईओ संजय कुमार की कार्यवाही को लोगों ने जल्दबाजी में किया गया निर्णय बताया है। लोगों का कहना है कि इन जगहों पर खाने-पीने के अलावा घर-गृहस्थी के सामान की दुकानें लगती हैं। शाम के समय इन जगहों पर व्यापार बढ़ता है। शहरवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य से पहले पार्किंग के स्थान को लेकर एक बार विचार कर लें तो रोजगार के साथ ही लोगों को पार्किंग सुविधा का लाभ भी मिलेगा।

इन जगहों पर बनेंगी शहर में पार्किंग
1. रेलवे स्टेशन के सामने।
2. बेहजम रोड पर ईदगाह के सामने।
3. कलक्ट्रेट के सामने।
4. कंपनीबाग के सामने।
5. सब्जी मंडी में आर्यकन्या डिग्री कॉलेज के पास।

पार्किंग में सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल
शहर में जिन जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, वहां से मंदिर, बाजार, रेलवे स्टेशन, कचेहरी आदि की दूरी भले ही महज 200 से 300 मीटर हो लेकिन सुरक्षा को लेकर लोगों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। शहरवासियों का कहना था कि इन जगहों पर वाहनों की सुरक्षा क्या होगी, इस पर विचार करने की जरूरत है। इन पार्किंग स्थलों में भी वाहन की सुरक्षा स्वयं करनी होगी या फिर नगर पालिका किसी कर्मचारी की तैनाती करेगी, इस बात का जवाब नहीं मिल पा रहा है।


शहर में जिन पांच जगहों पर पार्किंग बनाई जानी हैं, वहां पर एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। पार्किंग बन जाने के बाद लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। दुकानदारों को वहां से हटाया जाएगा, तभी पार्किंग बन सकेगी।
- संजय कुमार, ईओ नगर पालिका लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed