फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Parish arrived in Tehra urban crocodile, making stirring

मोहल्ला टेहरा शहरी में पहुंचा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

Mon, 27 Jun 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Mon, 27 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Parish arrived in Tehra urban crocodile, making stirring
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
छात्र चंद्रकांत की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम
विज्ञापन

 मोहल्ला टेहरा शहरी में  छोटी पलिया जाने वाले मार्ग पर एक बांउड्रीवाल के किनारे गड्ढे में मगरमच्छ का बच्चा आ गया। जब लोगों ने देखा तो उनमें हड़कंप मच गया। वहां पहुंचे छात्र चंद्रकांत ने फौरन ही इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिस पर आई ने टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा और नकउहा नाले में छोड़ दिया। 

छोटी पलिया जाने वाले मार्ग पर आशिक अली के प्लॉट हैं और इसमें चारों तरफ बांउड्रीवाल है। बांउड्रीवाल के किनारे एक छोटे से गडढे में भरे पानी में एक मगरमच्छ का बच्चा  दिखाई दिया तो वहां हड़कंप मच गया और उसको देखने के लिए वहां भारी भीड़ जमा हो गई।बाद में गुरुकुल एकेडमी के जागरूक छात्र चंद्रकांत मिश्रा ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे वनदरोगा विजेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ मगरमच्छ को कड़ी मशक्कत के बाद काबू में किया और दुधवा रोड स्थित नकउहा नाले में छोड़ दिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed