फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Parents will now be able to see their child's results sitting at home

Lakhimpur Kheri News: अभिभावक अब घर बैठे देख सकेंगे बच्चे का रिजल्ट

Thu, 13 Jun 2024 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Parents will now be able to see their child's results sitting at home
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में इस सत्र से बच्चों का रिजल्ट अभिभावकों के व्हाट्सएप पर भेजने की तैयारी की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग का मानना है कि जिस तरह से निजी स्कूलों के बच्चों के अभिभावक घर बैठे रिजल्ट देखते हैं, उसी तरह सरकारी स्कूलों में भी यह नियम लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में संचालित हो रहे 3106 परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पढ़ाई की गुणवत्ता के साथ ही बच्चों का नामांकन किस तरह बढ़ाया जाए, इस पर जोर दिया जा रहा है। सरकारी स्कूलों को डिजिटल बनाने की भी कवायद की जा रही है। ऐसे में इस सत्र से नई पहल की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

अब परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम अभिभावकों को व्हाट्सएप पर भेजा जाएगा। विभाग ने अभिभावकों के मोबाइल नंबर जुटाना शुरू कर दिए हैं। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि व्यवस्था में लगातार सुधार किए जा रहे हैं। कई अभिभावक आज भी परिषदीय स्कूलों में अपने बच्चों को नहीं पढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रही नई पहल से अभिभावकों के मन में भरोसा उत्पन्न होगा। स्कूलों में पंजीकरण के साथ ही अभिभावकों का पूरा डाटा मांगा जाता है, साथ ही इसे सुरक्षित रखने के लिए पोर्टल पर फीड भी किया जाता है। इस बार से अभिभावकों के दिए गए मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सएप पर बच्चों का परीक्षा परिणाम भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed