फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Paramjeet was murdered in a love affair, cousin disposed of his body

Lakhimpur Kheri News: प्रेम-प्रसंग में की गई थी परमजीत की हत्या, फुफुरे भाई ने ठिकाने लगाया शव

Sat, 27 Jul 2024 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Paramjeet was murdered in a love affair, cousin disposed of his body
पुलिस की हिरासत में पकड़े गए आरोपी-संवाद

विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। अटकोहना सलारपुर गांव के परमजीत की हत्या प्रेम-प्रसंग के कारण हुई थी। बहन के साथ देख लेने पर उसके भाई ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसे पीटा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के मोबाइल से कॉल कर उसके फुफेरे भाई को बुलाया और रुपयों का लालच देकर शव ठिकाने लगवाया। फूलबेहड़ पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शुक्रवार को फूलबेहड़ थाने में इंस्पेक्टर आलोक धीमान ने खुलासा करते हुए बताया कि अटकोहना सलारपुर गांव निवासी परमजीत का शव सुंदरवल में एक मार्ग किनारे रविवार रात को मिला था। सर्विलांस सेल की मदद से तफ्तीश की गई तो पता चला कि शनिवार दोपहर तीन बजे क्षेत्र के बसैगापुर निवासी प्रेमिका ने फोन कर उसे मिलने बुलाया था। प्रेमिका के घर पर कोई नहीं था। घर से कुछ दूरी पर खाली पड़े घर में दोनों मिलने चले गए। इतने में प्रेमिका का भाई किंदरदीप सिंह आ गया।
विज्ञापन

घर के पास परमजीत की बाइक खड़ी देख उसे शक हुआ। घर में जाकर देखा तो बहन नहीं मिली। पास वाले खाली घर में देखा तो दोनों वहां मौजूद थे। इसी बीच उसने अग्गर खुर्द निवासी अपने मामा हरपाल सिंह, सतनाम सिंह और ममेरे भाई पप्पू उर्फ रणदीप सिंह को बुला लिया। चारों मिलकर पहले बहन को पकड़ कर घर लाए। उसके बाद उसी खाली घर में परमजीत को बुरी तरफ पीटा। अधमरी हालत में सभी ने उसका गला घोट कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुफेरे भाई ने रुपयों के लालच में ठिकाने लगाया शव
आरोपी किंदरदीप ने परमजीत के फोन से उसके फुफेरे भाई बूटा सिंह को बुला लिया। बूटा सिंह मौके पर पहुंचा तो परमजीत मर चुका था। पकड़े जाने के डर से उक्त लोगों ने शनिवार रात और रविवार पूरा दिन शव छुपाए रखा। पुलिस ने बताया कि बूटा सिंह को पांच दिन बाद दुबई जाना था। पैसों के लालच में आकर आरोपियों के साथ मिल गया और बूटा सिंह ने रविवार रात सुंदरवल के पास राइस मिल के पीछे शव फेंक कर बाइक वहीं खड़ी कर चाभी उसकी जेब में रखी और फरार हो गया।

सबसे पहले बूटा सिंह को ही किया गया नामजद
बूटा सिंह गायब परमजीत के परिजनों के साथ उसकी तलाश भी करता रहा। शक होने पर मृतक के मामा भूपेंद्र सिंह ने बूटा सिंह को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि आरोपी बूटा सिंह से पूछताछ और सर्विलांस सेल की मदद से केस का खुलासा हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed