{"_id":"6016ea5c8ebc3e31c87acdf0","slug":"panic-over-finding-another-crow-dead-in-bankeganj-lakhimpur-news-bly4355559183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेगंज में एक और कौआ मृत मिलने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेगंज में एक और कौआ मृत मिलने से दहशत
विज्ञापन
बांकेगंज। कस्बे की मुख्य बाजार में एक दुकान की छत पर एक मृत कौआ मिलने से दहशत फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पशुपालन विभाग की टीम ने कौए के शव को सील कर जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
बांकेगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी की दुकान की छत पर रविवार की दोपहर किसी काम से आदेश कुमार उर्फ पासे गए थे। वहां उन्हाेंने कौए को मृत पड़ा देखा। उनकी सूचना पर और व्यापारी भी छत पर पहुंच गए। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फार्मासिस्ट संत कुमार राना, राम गोपाल और सरजीत ने मृत कौए के शव को सील कर जांच के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
इससे पहले बांकेगंज के खैरताली गांव और अलीगंज क्षेत्र के कबीरधाम में 12 जनवरी को सात कौओं की मौत हुई थी। एक सप्ताह बाद इनकी जांच रिपोर्ट में इनमें से एक कौए का सैंपल बर्ड फ्लू से संक्रमित मिला था।
विज्ञापन
मुर्गी फार्म से लिए सैंपल
बांकेगंज के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राघवेंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र में बर्ड फ्लू को लेकर विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। रविवार को सिंघाताली गांव में मुर्गा-मुर्गी पालक मुनीश कुमार के फार्म से दस मुर्गियों के सैंपल लेकर जांच के लिए आईवीआरआई भेजे गए हैं। संवाद