{"_id":"5f1b1a368ebc3e6370376d56","slug":"panic-due-to-corona-infects-growing-in-shell-lakhimpur-news-bly413900983","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों से दहशत
विज्ञापन
संक्रमित वृद्ध की मौत के बाद गली को सैनिटाइज करते पालिका कर्मी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। नगर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों से लोग दहशत में आ गए हैं। शुक्रवार को नगर निवासी सात और लोग संक्रमित मिले। इसमें से मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान गुरुवार रात लखनऊ में मौत हो गई। मोहल्ला तीर्थ निवासी संक्रमित का भी मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज हो रहा है। जबकि अन्य चार में दो पुलिस कर्मी और दो अन्य शामिल हैं।
तहसील प्रशासन ने संक्रमित मिलने वालों के घर से 250 मीटर की परिधि को कंटेन्मेंट जोन बनाकर बल्लियों से सील कर दिया है। आसपास के मकानों में रहने वालों की स्क्रीनिंग करने के लिए स्वास्थ्य टीमें लगाईं हैं, जिससे लक्षणों के आधार पर अन्य संक्रमितों की पहचान कर संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी एक सुरक्षा गार्ड एजेंसी संचालक ने अपनी और अपने यहां के एक वर्कर की जांच कराई। दोनो की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तहसील प्रशासन ने दोनों को परिवार सहित होम क्वारंटीन कर दिया है। शुक्रवार शाम देर से आई रिपोर्ट में तीन अन्य लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें दो पुलिस कर्मी और एक सिक्योरिटी गार्ड एजेंसी संचालक और उनका एक कर्मी हैं।
--
शहर निवासी सात लोग संक्रमित मिले निकले हैं। इसमें से एक वृद्ध की लखनऊ में मौत हो गई। अन्य संक्रमित युवक परिवार सहित लखनऊ में है। परिवार को मेडिकल कॉलेज में आईसोलेट किया गया है। तीन स्थानों पर कंटेन्मेंट जोन बनाए गए हैं। वहां पर आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
-अखिलेश यादव, एसडीएम गोला
...........
कंटेन्मेंट जोन में सैनिटाइज कराने के बाद मेडिकल टीम लगाकर लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। इनके संपर्क में आए 12 लोगों की सैपलिंग कराकर क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।
-डॉ. गनेश कुमार, प्रभारी कोरोना कोविड-19 टीम।
--
स्वास्थ्य विभाग ने 35 संदिग्धों की कराई सैंपलिंग
पसगवां। नगर पंचायत बरवर में कोरोना संक्रमित तीन व्यक्तियों और पिपरी अजीज में एक युवक के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागरिकों की स्क्रीनिंग की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्विनी कुमार वर्मा ने बताया कि पिपरी अजीज में तीन टीमों ने 190 घरों में 1120 लोगों की स्क्रीनिंग की। संक्रमितों के संपर्क में आए 17 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। नगर पंचायत बरवर में स्वास्थ्य विभाग की दस टीमों ने 809 घरों में 4844 लोगों की स्क्रीनिंग की। दो घरों के तीन कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए 18 संदिग्धों के सैंपल लिए।