फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Panchayat Gram Panchayat shall be the Assistant

ग्राम पंचायतों में रखे जाएंगे पंचायत सहायक

Wed, 04 Mar 2015 06:06 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 04 Mar 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी पंचायत सशक्तिकरण अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में तकनीकी एवं प्रशासनिक सहायता के लिए पंचायत सहायकों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए शासन ने आउटसोर्सिंग एजेंसी के जरिए चयन के निर्देश दिए हैं। डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी सर्विस प्रोवाइडर का चयन करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले वर्ष ग्राम पंचायत अधिकारियों के चयन को आवेदन फार्म भरवाए गए थे, लेकिन इस भर्ती प्रक्रिया को बीच में ही स्थगित कर दिया गया। जबकि ग्राम पंचायत अधिकारियों की भारी कमी के चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अब सरकार ने बैक डोर से पंचायत सहायकों की सेवाएं लेने का निर्णय लिया है। जनपद में 156 ग्राम पंचायत अधिकारियों के पद सृजित हैं, जिनके सापेक्ष 88 पद रिक्त हैं। इसी तरह ग्राम विकास अधिकारी के स्वीकृत 155 पदों के सापेक्ष 69 पद रिक्त हैं। इस प्रकार दोनों संवर्गों के 157 रिक्त पदों के सापेक्ष पंचायत सहायकों की भर्ती की जाएगी। हालांकि शासन ने तीन से चार ग्राम पंचायतों क्लस्टर पर एक पंचायत सहायक रखने के निर्देश दिए गए हैं। लिहाजा इस अनुपात में भर्ती की गई तो संख्या बढ़कर 291 तक पहुंच सकती है, क्योंकि जनपद में 1167 ग्राम पंचायतें हैं। गौरतलब है कि प्रमुख सचिव चंचल कुमार तिवारी ने प्रदेश की ग्राम पंचायतों के लिए 16,432 पंचायत सहायकों की सेवाएं लेने का शासनादेश जारी किया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि चयन समिति द्वारा आउटसोर्सिंग एजेंसी के चयन के लिए विज्ञापन प्रक्रिया शीघ्र ही कराई जाएगी। शासनादेश की शर्तों के मुताबिक आउटसोर्सिंग एजेंसी का चयन किया जाएगा, जिसके उपरांत पंचायत सहायकों का चयन योग्यतानुसार कराया जाएगा।
यह होंगे पंचायत सहायक के दायित्व
ग्राम पंचायत के अभिलेखों के रखरखाव में ग्राम पंचायत सचिव की सहायता
पंचायत के नियामक कार्यों के  निष्पादन में ग्राम पंचायत सचिव की सहायता
नियोजन, कार्यान्वयन और ग्राम पंचायतों की योजना की रिपोर्टिंग में सहायता
परियोजनाओं, कार्य और योजनाओं का ब्यौरा एवं रिकार्ड बनाए रखने में सहायता
निर्माण कार्य में ग्राम पंचायत सचिव की सहायता
ग्राम सभा, ग्राम पंचायत की बैठक कराने में सहायता
ग्राम पंचायतों की संपत्तियों के रख रखाव में सहायता
डीपीआरओ द्वारा समय-समय पर सौंपे गए कार्य एवं पदीय दायित्व।
स्थानीय व्यक्ति को मिलेगी वरीयता
डीपीआरओ योगेंद्र कटियार ने बताया कि पंचायत सहायकों के चयन में आरक्षण के नियमों का पालन किया जाएगा। चयन में यथासंभव स्थानीय व्यक्ति को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। ग्राम पंचायत सचिव क्षेत्रों में आवंटित करने का कार्य डीपीआरओ द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed