फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   panchayat chunaaav

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई कार्ययोजना

Mon, 26 Oct 2020 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunaaav
पलिया ब्लॉक में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक सभागार में किया। इसमें जिला पंचायत, ग्राम पंचायत और बीडीसी पदों पर सशक्त प्रत्याशी चयन करने के साथ ही अन्य तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत क्षेत्र संयोजक विनोद मिश्रा ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि श्याम आनंद ने की। जबकि संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री व ब्लाक पंचायत चुनाव संयोजक विकास गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में कई बिंदुओं पर चर्चाएं की गईं। जिला पंचायत, प्रधान व बीडीसी पदों पर कैसा प्रत्याशी हो, इस पर विचार किया गया। साथ ही सरकार की नीतियों के बारे में बताया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, शशि शंकर शुक्ला, भाजपा नेता गजेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, सुनील शुक्ला, शिवराज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed