फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palia accident: A nap and the happiness of two families was snatched

पलिया हादसा: एक झपकी और छिन गईं दो परिवारों की खुशियां

Fri, 09 Jun 2023 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Palia accident: A nap and the happiness of two families was snatched
पलिया-निघासन रोड पर हुई दुर्घटना के बाद जलती बाइक।
पलियाकलां। टैक्सी चालक को आई एक झपकी दो परिवारों की खुशियां छीन ले गई। झपकी के बाद जब चालक की आंख खुली, तब तक मंजर भयावह हो चुका था। सड़क पर चार लाशें बिछी पड़ी थीं। पलिया-निघासन रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास हुए हादसे के बाद जहां दोनों परिवारों में मातम छाया है, वहीं टैक्सी और ट्रैक्टर के ड्राइवर फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, टैक्सी चालक हिमाचल प्रदेश से नेपाली नागरिकों को लेकर रुपईडीहा जा रहा था। हनुमान मंदिर के पास चालक को नींद आ गई। जैसी ही उसे झपकी लगी, पल भर में टैक्सी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी तेज धमाके साथ ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया। एक हिस्सा पीछे से आ रही बाइक से टकरा गया, इससे बाइक सवार चारों लोगों की जान चली गई। वहीं टैक्सी चालक व उसकी सवारियां हादसे के बाद नजर नहीं आईं। जबकि, बाइक सवार दो परिवारों की चार जिंदगियां क्षण भर में खत्म हो गईं। चर्चा यह भी है कि अगर बाइक पर चार सवारियां न होतीं तो मौत का आंकड़ा कम हो सकता था।
विज्ञापन

बच्ची का एक पैर भी कट गया
घटना का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कटे हुए ट्रैक्टर के एक हिस्से से छह वर्षीय मासूम जन्नत का एक पैर भी कट गया था। पुलिस ने अंग समेत शव को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैब में रजिस्टर्ड है दुर्घटनाग्रस्त क्रूजर
दुर्घटनाग्रस्त क्रूजर वाहन शिमला में रजिस्टर्ड है और उसका रजिस्ट्रेशन मैक्सी कैब के रूप में वर्ष 2014 में कराया गया है। इसकी वैधता बनी हुई है और इंश्योरेंस भी 2024 तक वैध पाया गया है। उधर, ट्रैक्टर बिना नंबर का था। इस कारण उसकी जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। बताया गया कि टैक्सी और ट्रैक्टर की तेज रफ्तार हादसे की वजह बनी।

नवंबर में होना था चांद का निकाह, काफूर हुईं खुशियां
मझगईं। नवंबर माह में मृतक चांद का निकाह होना था। जिसके चलते घर में तैयारियां जोरशोर से की जा रही थीं। शादी के लिए सभी जरूरी चीजों की खरीददारी भी अभी से की जा रही थी लेकिन चांद की मौत से पूरा कुनबा गमगीन है।

त्रिलोकपुर निवासी शमसुद्दीन के तीन पुत्रों में चांद सबसे बड़ा था। उसके बाद सोनू औ शादाब हैं, जबकि चांद की पांच बहनें हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक चांद के माता-पिता दोनों लोग करीब दो हफ्ते पहले हज के लिए गए हैं। अभी वापस नहीं आए हैं। इधर पुत्र की मौत की खबर भी उन तक नहीं पहुंचाई गई है। वहीं चांद के जीजा मृतक जाबिर त्रिलोकपुर में अपनी ससुराल में आए थे लेकिन दुर्घटना में पत्नी और बच्ची समेत उनकी भी जान चली गई।

पलिया-निघासन रोड पर हुई दुर्घटना के बाद जलती बाइक।

पलिया-निघासन रोड पर हुई दुर्घटना के बाद जलती बाइक।

पलिया-निघासन रोड पर हुई दुर्घटना के बाद जलती बाइक।

पलिया-निघासन रोड पर हुई दुर्घटना के बाद जलती बाइक।

पलिया-निघासन रोड पर हुई दुर्घटना के बाद जलती बाइक।

पलिया-निघासन रोड पर हुई दुर्घटना के बाद जलती बाइक।

पलिया-निघासन रोड पर हुई दुर्घटना के बाद जलती बाइक।

पलिया-निघासन रोड पर हुई दुर्घटना के बाद जलती बाइक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed