गोला गोकर्णनाथ। नगर की नगरपालिका परिषद के पुस्तकालय में तीन दिवसीय अखिल भारतीय चित्रकला प्रदर्शनी के समापन पर चित्रकारों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ डॉ आरपी सिंह, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सीतापुर विभाग प्रचारक अभिषेक, एवं डॉ शैली सिंह एवं उत्कर्ष ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र सिंह पुंढीर ने प्रदर्शनी में चयनित सर्वश्रेष्ठ कृतियों के चित्रकारों को सम्मानित किया।
सम्मान पाने वालों में गोला नगर से प्रीति वर्मा, पारुल रस्तोगी, आशुतोष अग्निहोत्री, पुलस्त्य प्रसन्न पांडे, लखीमपुर से तनिका रस्तोगी, पूर्णिमा मिश्रा, श्रीज्या तिवारी, बरेली से उमेश, तृप्ति, शाहजहांपुर से अजय कुमार वर्मा, प्रदीप शर्मा, अलीगढ़ से बॉबी, प्रयागराज से अलीना, दिल्ली से अनिरुद्ध सरल, सिक्किम से दीपा राय, उत्तराखंड से भावना राघव शामिल हैं। संचालन सचिव डॉ स्मिता तिवारी ने किया। समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद चेयरमैन विजय शुक्ल रिंकू ने की। संवाद