{"_id":"b2d5bb8587fb2c6cfc25cbe10bbf7f58","slug":"pagoda-in-the-farmer-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौरहरा में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौरहरा में किसान की मौत
धौरहरा खीरी
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव सिसैया के किसान रमजान खां (65) की शनिवार की रात मौत हो गई। परिवार वालों के अनुसार फसल बर्बाद होने से वह परेशान थे, जिससे सदमा लगने से उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए दफना दिया है।
परिवार वालों के अनुसार सिसैया गांव निवासी रमजान खां का चार बीघा गेहूं बोया था। शनिवार को फसल की मड़ाई किसान रमजान खां ने कराई थी, जिसमें मजदूरी निकालकर तीन क्विंटल 65 किलो गेहूं बचा, जिससे वह परेशान थे। उधर गांव सिसैया में किसान की मौत होने की सूचना पर तहसील प्रशासन ने गांव जाकर किसान के परिवार से बात की तथा ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। किसान के घर में 29 अप्रैल को पोती की शादी है।
इस बाबत तहसीलदार अशोक कुमार यादव ने बताया कि पूर्व में बारिश से हुए नुकसान के सर्वे में रमजान की 40 प्रतिशत फसल को क्षति हुई थी। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार फसल का उन्हें मुआवजा मिलना तय था। उन्होंने सदमे से मौत होने की बात से इनकार किया है।