फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Padukhia won the trophy by defeating Kharvahia

Lakhimpur Kheri News: पडुखिया ने खरवहिया को हराकर कब्जाई ट्रॉफी

Fri, 13 Jun 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Padukhia won the trophy by defeating Kharvahia
विजेता टीम को ट्राॅफी देती प्रधान किरण मौर्या।संवाद
निघासन। खरवहिया नंबर दो गांव में चल रहे विक्रम सिंह मौर्य स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को पडुखिया और खरवहिया के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में पडुखिया की टीम ने छह रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में पडुखिया के कप्तान नीरज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की ओर से सुनील ने 51 और अहमद ने 68 रन की शानदार पारी खेली। निर्धारित 14 ओवर में पडुखिया ने 141 रन बनाए। जवाब में खरवहिया की टीम 13.3 ओवरों में 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पडुखिया के गेंदबाज बलजीत ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले खरवहिया टीम के सत्तार को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। विजेता टीम को ग्राम प्रधान किरन मौर्य ने 10 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये नकद व शील्ड प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में कप्तान नीरज, अमित, राम मिलन, सलमान, साबिर, निर्मल, रितेश, आलोक, प्रदीप, विवेक और उपेंद्र ने हरफनमौला प्रदर्शन किया। मैच में अंपायर की भूमिका अरुण और इनायत अली ने निभाई।

आयोजन को सफल बनाने में वसीम अहमद, वैभव, राकेश मौर्य, अबरार, रामप्रताप, रिजवान, मिथिलेश, कौशल वर्मा, सौरभ, दीपू, रविंद्र, डॉ. पंकज मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed