{"_id":"66fc3fdfef4e7bdefc034cd7","slug":"paddy-purchase-remained-zero-on-the-first-day-at-the-purchase-centers-arrangements-remained-incomplete-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-130198-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: क्रय केंद्रों पर पहले दिन शून्य रही धान खरीद, इंतजाम रहे अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: क्रय केंद्रों पर पहले दिन शून्य रही धान खरीद, इंतजाम रहे अधूरे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजापुर मंडी समिति समेत जिले के धान केंद्रों पर पहले दिन खरीद शून्य रही। मंडी समिति में बनाए गए केंद्रों पर दोपहर तक इंतजाम किए जाते रहे। अधिकारियों की तैनाती के बाद भी ज्यादातर कुर्सियां खाली पड़ी दिखाई दीं। वहीं किसानों के बैठने, पेयजल आदि के भी कोई खास इंतजाम नहीं दिखाई दिए। मौजूदा समय में 17 फीसदी तक नमी वाली फसल ही खरीदी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसान धान को सुखाकर केंद्र पर लाएं।
जिले में कुल 135 केंद्रों पर धान खरीद होनी है। मंगलवार को धान खरीद का पहला दिन था। दोपहर तक मंडी में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी तैयारियां पूरी करने में जुटे दिखाई दिए। कुछ सेंटर पर महज बैनर ही लटकते दिखाई दिए, जबकि बैठने के लिए कुर्सी, तौल मशीन, नमी मापक यंत्र आदि सब गायब था। हालांकि कुछ एक सेंटरों पर अधिकारी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते हुए दिखाई दिए। इस बार सामान्य धान 2300 रुपये व ग्रेड ए वाला धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाना है।
तहसीलवार बनाए गए सेंटरों में लखीमपुर खीरी- 33, गोला गोकर्णनाथ- 35, पलियाकलां- 10, मोहम्मदी-19, मितौली- 13, निघासन- 08 व धौरहरा- 19 शामिल हैं। साथ ही एफसीएस, एफसीआई, पीसीएफ, यूपीसीयू, यूपीएसएस के अलावा कृषि उत्पादन मंडी परिषद इन छह कंपनियों को धान खरीद करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
पहले दिन सेंटरों पर एक भी दाना धान का नहीं खरीदा जा सका। अधिकारियों का कहना है कि धान खरीद 15 अक्टूबर के बाद से शुरू हो सकती है। जिले में अधिकांश जगहों पर धान कटाई का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। चूंकि फसल में नमी की मात्रा अधिक है, लिहाजा किसानों से अपील की गई है कि वह फसल को सुखाकर ही केंद्रों पर लाएं।