{"_id":"66fb072fce1cbc70cc0042e4","slug":"paddy-procurement-will-start-from-today-with-half-baked-preparations-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-130127-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आधी-अधूरी तैयारियों के साथ आज से शुरू होगी धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आधी-अधूरी तैयारियों के साथ आज से शुरू होगी धान खरीद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजापुर मंडी समिति के अलावा जिले में एक अक्तूबर से धान खरीद होनी है। धान खरीद को लेकर विभाग की ओर से क्या तैयारियां की गई हैं... इसकी पड़ताल की गई तो मंडी में बनाए जाने वाले एक भी सेंटर पर न तो बैनर-पोस्टर दिखाई दिए।
न ही सेंटर पर किसानों के बैठने, पेयजल आदि की व्यवस्था दिखाई दी। हालांकि, अधिकारी तैयारी पूरी होने का दावा कर रहे हैं। धान खरीद के लिए पूरे जिले में इस बार 135 केंद्र बनाए गए हैं।
इस बार सामान्य धान 2300 रुपये व ग्रेड ए वाला धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाना है। सोमवार को मंडी समिति में एक भी क्रय केंद्र नहीं दिखाई पड़ा। डिप्टी आरएमओ संतोष पटेल ने बताया कि जहां भी अधूरे केंद्र हैं, वहां पर देर रात तक व्यवस्थाएं पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, डस्टर, नमी मापक यंत्र, किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, कुर्सी आदि व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
फैक्ट फाइल
सामान्य धान का मूल्य 2300 रुपये
ग्रेड ए धान का मूूल्य- 2320 रुपये
छह एजेंसियां
कुल 135 केंद्र
-- -- -- -- -- -
तहसील क्षेत्रों में बनाए गए केंद्रों की संख्या
लखीमपुर खीरी- 33
गोला गोकर्णनाथ- 35
पलियाकलां- 10
मोहम्मदी-19
मितौली- 13
निघासन- 08
धौरहरा- 19
-- -
धान खरीद का समय
धान खरीद की शुरुआत सुबह नौ बजे
धान खरीद का अंतिम समय- शाम पांच बजे
-- -
छह एजेंसी करेंगी खरीद
एफसीएस, एफसीआई, पीसीएफ, यूपीसीयू, यूपीएसएस, कृषि उत्पादन मंडी परिषद।