फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   PAC jawans used lathis, commotion of villagers

Lakhimpur Kheri News: पीएसी जवानों ने भांजीं लाठियां, ग्रामीणों का हंगामा

Fri, 19 May 2023 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
PAC jawans used lathis, commotion of villagers
मझगईं। मझगईं थाना क्षेत्र के गांव भगवंत नगर गुलरा में शुक्रवार रात पीएसी बल के जवानों की पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

भगवंतनगर गुलरा के पंचायत भवन में पीएसी के जवान रुके हुए हैं। शुक्रवार रात गांव का ही पूर्व पंचायत मित्र कृपाशंकर चौहान बाइक से जा रहा था, इसी बीच बाइक से एक बजड़ी उछलकर जवान के सर में लग गई। इसके बाद कृपा शंकर वहां से घर चला गया। ग्रामीणों के मुताबिक, इसी बीच पीछे से चार जवान कृपा शंकर के घर पहुंचे और लाठियां भांजने लगे।

जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। आरोप है कि कृपा शंकर के छोटे भाई को उठाकर पीएसी के जवान पंचायत भवन ले आए। महिलाओं को भी पीटने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मझगई थाना प्रभारी विनोद सिंह ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर समझौता कराया। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed