फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Overheat became a hindrance for Vistadome coach to reach Mailani

विस्टाडोम कोच के मैलानी पहुंचने में ओवरहाइट बनी अड़चन

Sun, 11 Jul 2021 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Overheat became a hindrance for Vistadome coach to reach Mailani
विस्टाडोम कोच। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जोनल मुख्यालय से हाइट कम करने की अनुमति मिलने के बाद ही विस्टाडोम कोच मैलानी होंगे रवाना

विज्ञापन
मैलानी। वेस्टर्न रेलवे से विस्टाडोम कोच के मैलानी पहुंचने में अभी वक्त लगेगा। कारण, जिस फ्लैट वैगन में कोच लोड किए गए हैं उनकी हाइट बढ़ जाने के कारण अभी उनका सफर मुमकिन नहीं हो पा रहा है। अब वैगन की हाइट कम होने और जोनल मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद ही विस्टाडोम कोच मैलानी के लिए रवाना होंगे। उधर, महू कोचिंग कांप्लेक्स में वैगन की हाइट घटाने का काम शुरू हो गया है।
एनई रेलवे लखनऊ मंडल ने पर्यटन विभाग के सहयोग से पर्यटकों को विस्टाडोम कोच से दुधवा के जंगलों की सैर कराने की योजना बनाई है। इसके लिए दो विस्टाडोम कोच मध्य प्रदेश के महू स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर कोचिंग कांपलेक्स में तैयार किए गए हैं। दोनों कोच महू कोचिंग कांप्लेक्स में फ्लैट वैगन में लोड हैं। चूूूंकि इन्हें वेस्टर्न रेलवे से एनई रेलवे में भेजा जाना है इसके लिए जोनल मुख्यालय से परमीशन मांगी गई थी।
विज्ञापन

अब पता चला है कि एनई रेलवे जिस फ्लैट वैगन में कोच लोड किए गए हैं उसकी हाइट मानकों के अनुकूल नहीं हैं। इस कारण कोच रास्ते में किसी ब्रिज से टकरा सकते हैं। इसलिए वेस्टर्न रेलवे को हाइट कम करने के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो अधिकारी ने बताया कि सौ एमएम हाइट कम की जाएगी, जिसके लिए कर्मचारी काम पर लगे हुए हैं। काम पूरा होते ही दोबारा परमीशन के लिए जोनल मुख्यालय को पत्र लिखा जाएगा। परमीशन मिलते ही इन कोच को यहां से रवाना कर दिया जाएगा। इस प्रकार हाइट अधिक होने से अब विस्टाडोम कोच के यहां आने का इंतजार और बढ़ गया है। उधर, पीआरओ महेश गुप्ता ने विस्टाडोम कोच की बाबत मंडल मुख्यालय पर कोई भी जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed