फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Overhead tank wall damaged in extreme heat

Lakhimpur Kheri News: भीषण गर्मी में ओवरहेड टंकी का वाल खराब

Sun, 17 May 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 17 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Overhead tank wall damaged in extreme heat
संपूर्णानगर। कस्बा स्थित सिंगाही खुर्द में जल निगम की ओवरहेड टंकी का वाल खराब होने से पेयजल आपूर्ति चरमरा गई। शनिवार को मरम्मत के लिए मजदूर वाल खोलकर लखीमपुर ले गए हैं। इससे क्षेत्र में दो दिनों तक पानी की आपूर्तिई बाधित रहेगी। अचानक पानी बंद होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि टंकी का वाल खराब होने से आसपास के घरों में पानी रिसकर भरने लगा था। जब इसकी शिकायत जल निगम के जेई और ऑपरेटर से की गई तो शनिवार को मजदूरों ने आकर खराब वाल को उखाड़ दिया। वाल को बनने में कम से कम दो दिन का समय लगेगा। इससे शनिवार से ही आपूर्ति ठप कर दी गई।
विज्ञापन

अचानक पानी बंद होने से पेयजल उपभोक्ता परेशान दिखे। उपभोक्ता संदीप गुप्ता व वरिष्ठ व्यापारी बसंत चारो ने जल निगम के व्हाट्सएप ग्रुप में ऑपरेटर को अवगत कराया कि एक वाल का प्रयोग कर वैकल्पिक रूप से पानी की आपूर्ति जारी रखी जा सकती थी ताकि खराब वाल बनकर आने तक लोगों को पेयजल मिलता रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेटर रवि ने बताया कि टंकी में दो वाल लगाए जाते हैं। एक टंकी से पानी उतारने के लिए और दूसरा बाईपास के लिए, लेकिन वर्तमान में वाल के भीतर बहुत ज्यादा मिट्टी जम गई है और ईंटें भरी हुई हैं। इस कारण उसकी गहरी सफाई करनी होगी। इसके बाद ही पानी का संचालन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed