फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   overhead tank

मुख्यमंत्री जी इधर भी करिए नजरें इनायत, जिससे जल्दी पूरा हो काम

Wed, 23 Sep 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
overhead tank
पेयजल पाइपलाइन डालने का काम अधूरा पड़ा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। लखनऊ मंडल के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री योगी की समीक्षा बैठक कुछ ही दिनों में होनी वाली है। इसको लेकर अधिकारियों में अफरातफरी है। जबकि नगरवासी धीमी गति से पेयजल पाइप लाइन बिछाने के काम में रफ्तार आने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। शहर के लोगों का कहना है कि जिस गति से पाइप लाइन डाली जा रही है उससे इस साल पानी मिलने की उम्मीद छोड़ चुके हैं। अब मुख्यमंत्री की कृपा ही इसमें तेजी ला सकती है।
विज्ञापन

अमृत मिशन योजना के तहत शहर के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कार्यदायी संस्था जलनिगम पाइप लाइन डालने के साथ तीन ओवरहेड टैंक का निर्माण करवा रही है। बेहद धीमी गति से काम होने के कारण अभी तक एक ओवरहेड टैंक ही बनकर तैयार हो सका है। जबकि अन्य दो के पूरा होने में अभी काफी समय लगेगा। इसी तरह शहर में पाइप लाइन डालने का काम भी बेहद धीमा है। पिछले दो तीन माह में सिर्फ डीसी रोड से सौजन्या तिराहा और वहां से विकास भवन तक ही जलनिगम पाइप लाइन डलवा सका है। धीमी गति से रुक-रुक कर होने वाला काम शहर वासियों के लिए मुसीबत बन गया है। कार्यदायी संस्था जलनिगम ने रोड खोदकर पाइप लाइन डलवा कर काम भी बंद कर दिया। मगर, रोड की मरम्मत न कराया जाना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। जबकि पाइप लाइन डालने का काम हीरालाल धर्मशाला तक होना है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह काम हुआ तो अगले साल भी पाइप लाइन डालने का काम पूरा हो पाना संभव नहीं है। अब तो मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक से ही उम्मीद है। यदि इस दौरान उनकी नजरें इस तरफ इनायत हो गई तो काम समय से पूरा होने के साथ लोगों को पीने के लिए जल्द ही साफ पानी भी मिलने लगेगा।
विज्ञापन

योजना- अमृत मिशन
कार्यदायी संस्था- जलनिगम
लागत- करीब 50 करोड़
पड़नी है पाइपलाइन-90 किलोमीटर
अमृत मिशन योजना के तहत जलनिगम पाइप लाइन डालने का काम करवा रही है। काम कब तक पूरा होना है यह जलनिगम के अधिकारी ही बता सकते हैं। काम समय से पूरा हो इसके लिए वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरआर अंबेष, अधिशाषी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed