फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Over one lakh passengers were provided free travel on Rakshabandhan

Lakhimpur Kheri News: रक्षाबंधन पर एक लाख से अधिक यात्रियों को कराया गया फ्री सफर

Sun, 30 Aug 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Over one lakh passengers were provided free travel on Rakshabandhan
लखीमपुर रोडवेज बस स्टेशन। संवाद
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में तीन दिन फ्री सेवा का खीरी में एक लाख से अधिक महिलाओं और उनके सहयात्रियों ने लाभ उठाया। गोला डिपो से 76,780 और लखीमपुर डिपो से 27,084 यात्रियों को फ्री सफर कराया गया।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो के अंतिम दिन का आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है। इससे संख्या और अधिक हो सकती है। रक्षाबंधन पर 27 अगस्त को सुबह छह बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में महिलाओं और एक सहयात्री के लिए फ्री सेवा रही। इन तीन दिनों तक बसें यात्रियों से भरी रहीं।
विज्ञापन

बसों में सीट पाना तो दूर अंदर घुसने तक के लिए महिलाओं को धक्का-मुक्की करनी पड़ी। सबसे ज्यादा भीड़ 28 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन रही। लखीमपुर डिपो की 85 अनुबंधित और 15 निगम की बसें पूरे दिन दौड़ती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को 6,941 महिलाओं और 2,927 सहयात्रियों को फ्री सफर कराया गया। इसमें महिला का टिकट मूल्य 73,3360 और सहयात्री टिकट का मूल्य 31,7601 रुपये रहा। दूसरे दिन 28 अगस्त को 12,596 महिलाओं और 4,620 सहयात्रियों को मुफ्त सफर कराया गया। इसमें महिला का 11,69,723 और सहवर्ती का 53,5,320 रुपये की फ्री सेवा कराई गई है।

गोला डिपो के एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि तीन दिन में 72,28,212 रुपये टिकट मूल्य के 76,780 यात्रियों को निशुल्क सफर कराया गया। इसमें 54,276 महिला यात्री और 22,404 सहवर्ती शामिल रहे। गोला डिपो के पास 126 निगम और 35 अनुबंधित बसें हैं। इन्हें दिल्ली, कानपुर, अयोध्या, लखीमपुर, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली आदि जगहों के लिए दौड़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed